फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   balambha became champion in football

फुटबाल में बलंभा ने उन्हाणी को हराया, बना चैंपियन

Sun, 26 Jan 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
balambha became champion in football
नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना में विजेताओं को पुरस्कृत करते मंत्री ओमप्रकाश यादव व अटेली के विधायक - फोटो : Narnol
नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना में आयोजित पांच दिवसीय फुटबाल व लड़कियों की दौड़ प्रतियोगिता का समापन हुआ। फुटबाल में बलंभा की टीम ने उन्हणी की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं ने सभी खेलों में हिस्सा लेकर देश का मान विश्व स्तर पर बढ़ाया है। इसमें चाहे कुश्ती हो या कबड्डी या फिर क्रिकेट प्रदेश के खिलाड़ी हमेशा से विश्व में छाए रहे हैं। इस प्रतियोगिता में बलंभा की टीम ने बाजी मारी। जिसको 71 हजार रुपये का इनाम दिया गया। वहीं उन्हाणी की टीम दूसरे स्थान पर रही। जिसको 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने लड़कियों की 100, 200 और 400 मीटर में विजेता खिलाड़ियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना में क्षेत्र के शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अटेली के विधायक सीताराम यादव ने कहा कि खेलों से युवा हष्टपुष्ट बनता है। इसलिए प्रत्येक बच्चों को खेलकूद की ओर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर क्लब द्वारा व कस्बावासियों की मांग पर मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि इस खेल मैदान को स्टेडियम बनाने के लिए सरकार द्वारा आधुनिक स्टेडियम बनाया जाएगा। इस दौरान सुबेदार सतपाल, चेयरमैन ओपी यादव, पूर्व प्रधान राजेंद्र लोढ़ा, मास्टर दलीप, मनोज कनीना, धर्मपाल छितरोली, उमेश कनीना व बलवंत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed