{"_id":"670ed703fdf28a29320d42b4","slug":"balaji-jagran-organized-in-employee-colony-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112721-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारी कॉलोनी में बालाजी का जागरण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारी कॉलोनी में बालाजी का जागरण किया
विज्ञापन
फोटो संख्या:58- कर्मचारी काॅलोनी में हनुमान जी के जागरण में प्रस्तुति देते भजन गायक सतेंद्र व
महेंद्रगढ़। कर्मचारी कॉलोनी में बालाजी के जागरण का आयोजन करवाया गया। रामकुमार मेहरा की ओर से कुलगुरु बाबा जगन दास महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम के यजमान राजेश कुमार खुशहाल, मीना देवी सपरिवार रहे। जबकि दरबार का पूजन पंडित हरिशंकर कौशिक के द्वारा विधिवत मंत्र उच्चारण से करवाया गया।
कार्यक्रम का आगाज श्री आदर्श संकीर्तन मंडल महेंद्रगढ़ के संचालक अमरसिंह सोनी के द्वारा गणेश वंदना गजानन कर दो बेड़ा पार, आज हम तुम्हें मनाते हैं गाकर किया गया। उन्होंने अंजनी का लाला गुण थारा गावां, दुनिया में देव हजारों हैं, बजरंगबली का क्या कहना आदि गाकर अपनी शानदार प्रस्तुति दी।
गायक कलाकार सत्येंद्र वशिष्ठ ने अपने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध किया। गायक कलाकार हरिशंकर कौशिक ने मेरी झोंपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे भजन गाकर खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर संगीतकार गुरु बृहस्पति शास्त्री, राजसिंह इंदौरा, मोहित कुमार, सुभाषचंद, खुशहाल मेहरा, अनिल कुमार जेई, अभिषेक दुबे,रामफल, सुनीता एडवोकेट, डाॅ. शानू मेहरा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।