फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bageshwar Dham was imbued with devotion by the echoes of unwavering faith.

Mahendragarh-Narnaul News: अटूट भक्ति की गूंज से भक्तिमय हुआ बाघेश्वर धाम

Fri, 29 May 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar Dham was imbued with devotion by the echoes of unwavering faith.
सेहलंग। बाघेश्वर धाम बाघोत में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान की महिमा का रसपान किया। कथा व्यास पंडित राकेश कृष्ण शास्त्री ने ध्रुव चरित्र और भक्त प्रह्लाद के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भक्ति की शक्ति को उजागर किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बालक ध्रुव ने कठोर तपस्या और अटूट विश्वास से भगवान विष्णु को प्रसन्न कर अमर ध्रुव तारे का स्थान प्राप्त किया। यह प्रसंग जीवन में दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

वहीं भक्त प्रह्लाद की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि सच्चे भक्त की रक्षा स्वयं भगवान करते हैं। अत्याचारों के बावजूद प्रह्लाद ने भगवान का नाम नहीं छोड़ा और अंततः भगवान नरसिंह ने प्रकट होकर उनकी रक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के दौरान भजन, जयकारों और आध्यात्मिक वातावरण से पूरा धाम भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर महंत रोशन पुरी महाराज, मास्टर पुरुषोत्तम अत्री, मनोज शर्मा, विकास पुजारी, सुनील शर्मा, नागेंद्र शास्त्री, बिट्टू शास्त्री, मनीष, प्रिंस सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed