फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bageshwar Dham echoes with chants of 'Har-Har Mahadev'; 95 Dak Kanwars arrive.

Mahendragarh-Narnaul News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बाघेश्वर धाम, 95 डाक कांवड़ पहुंचीं

Wed, 12 Aug 2026 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bageshwar Dham echoes with chants of 'Har-Har Mahadev'; 95 Dak Kanwars arrive.
फोटो संख्या:-60 गांव बाघोत के मेले में लोगों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। विज्ञ​प्ति
कनीना। शिवरात्रि पर गांव बाघोत स्थित बाघेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। हरिद्वार और अन्य तीर्थस्थलों से गंगाजल लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सुबह से ही कांवड़ियों के जत्थे बाघेश्वर धाम पहुंचने लगे। झूला, बैठी, खड़ी और डाक कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों में खासा उत्साह रहा। शाम करीब 4:30 बजे तक 95 डाक कांवड़ पंजीकृत हो चुकी थीं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इसे कई वर्षों के मुकाबले सबसे अधिक भीड़ वाला दिन बताया गया।
विज्ञापन

महंत रोशन पुरी महाराज ने बताया कि करीब एक सप्ताह से कांवड़ चढ़ाने का सिलसिला जारी है। राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सेवा के लिए गांव पोता सेवा समिति ने लगातार आठवीं बार ठंडे पानी की छबील लगाई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी व्यवस्था संभालने में मुस्तैद रहीं।

फोटो संख्या:-60 गांव बाघोत के मेले में लोगों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। विज्ञप्ति

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed