फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Badgaon and Barkoda have been waiting for the construction of a stadium for a year and a half.

Mahendragarh-Narnaul News: बड़गांव-बड़कोदा डेढ साल से स्टेडियम के निर्माण का इंतजार कर रहे

Fri, 29 May 2026 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Badgaon and Barkoda have been waiting for the construction of a stadium for a year and a half.
फोटो नंबर- 21गांव बड़गांव-बड़कोदा ग्राम पंचायत की वह जमीन जिस पर बनना है जिला स्तरीय स्टेडियम - फोटो : 1
नारनौल। गांव बड़गांव-बड़कोदा में जिलास्तरीय स्टेडियम बनना प्रस्तावित है लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में भी रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण शुरू नहीं होने से ना तो युवाओं को खेल का बेहतर प्रशिक्षण मिल पा रहा और न ही ग्रामीण पंचायती जमीन पर खेती कर पा रहे।
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल पहले जिलास्तरीय खेल स्टेडियम बनाने के लिए बड़गांव व बड़कोदा की ग्राम पंचायत ने खेल विभाग को 14 एकड़ जमीन निशुल्क उपलब्ध करवाई थी। इसके बाद खेल विभाग द्वारा पंचायत को जमीन पर खेती नहीं करने और जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

बॉक्स
गांव में जिलास्तरीय स्टेडियम के निर्माण के लिए करीब डेढ़ साल पहले 14 एकड़ जमीन बड़गांव व बड़कोदा ग्राम पंचायत की ओर से दी गई थी लेकिन अभी तक निर्माण प्रक्रिया के दस्तावेजों तक ही सिमित है। -पूनम यादव, सरपंच, गांव बड़कोदा
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
वर्जन :
जिलास्तरीय स्टेडियम का नक्शा बनाने का कार्य किया जा रहा है जिसके बाद एस्टीमेट तैयार किया जाएगा और बजट पास व वर्क टेंडर जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
-नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed