{"_id":"63fb9623583d87672f036b56","slug":"bad-traffic-lights-spoiled-traffic-system-of-narnaul-city-narnol-news-c-17-1-78357-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खराब ट्रैफिक लाइटों ने बिगाड़ी शहर की यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खराब ट्रैफिक लाइटों ने बिगाड़ी शहर की यातायात व्यवस्था
Sun, 26 Feb 2023 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 26 Feb 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। शहर के महावीर चौक और हीरो होंडा चौक पर लगी ट्रैफिक लाइटें कई वर्षों से खराब पड़ी हैं। जिस कारण शहर की यातायात व्यवस्था बेतरतीब हो रही है। इससे हादसे होने का भय भी बना रहता है। यातायात व्यवस्था को सुचारु करवाने में पुलिस कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी प्रतिदिन इन चौराहों से आवागमन करते हैं। मगर इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा।
यही नहीं महावीर चौक पर तीन दिशाओं की तो लाइटें ही गायब हो गई हैं। इसी प्रकार हीरो होंडा चौक पर लगी लाइटें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं, जोकि लगने के कुछ समय बाद से खराब पड़ी है, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी आज तक किसी अधिकारी ने इनकी ओर ध्यान देने की जहमत नहीं उठाई।
बता दें कि करीब पांच-छह वर्ष पूर्व शहर में बढ़ते यातायात दबाव को व्यवस्थित करने के लिए नगर परिषद नारनौल की तरफ से शहर के महावीर चौक व हीरो होंडा चौक पर लाखों रुपये की लागत से बिजली संचालित ट्रैफिक लाइटें लगवाई थी। इन लाइटों ने कुछ माह तक ठीक से कार्य किया, लेकिन उसके बाद खराब हो गई। जिसके बाद नगर परिषद ने केवल महावीर चौक की लाइटों की मरम्मत करवाकर इन्हें सुचारु करवा दिया गया, लेकिन थोड़े-थोड़े समय के अंतराल के बाद ये लाइटें खराब होती रही। जिस पर नगर परिषद ने केवल महावीर चौक पर बिजली संचालित ट्रैफिक लाइटों के स्थान पर सौर ऊर्जा से संचालित लाइटें लगवाई। इन लाइटों ने कुछ माह तक ठीक कार्य किया, लेकिन इसके बाद ये भी खराब हो गईं। जिन्हें संबंधित ठेकेदार द्वारा ठीक करवाया गया। इसी दौरान रात के समय एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मारकर एक तरफ की लाइट को तोड़ दिया। कुछ दिन पहले एक अन्य दिशा में लगी लाइट को भी ट्रक ने टक्कर मार कर तोड़ दिया। एक तरफ की लाइट को नगर परिषद कर्मचारी उतार ले गए थे। अब महावीर चौक पर केवल एक दिशा में शोपीस के रूप में लाइट लगी हुई है।
विज्ञापन
बिना ट्रैफिक लाइट के बेतरतीब दौड़ रहे वाहन
महावीर चौक व हीरो होंडा चौक दोनों ही शहर के मुख्य चौराहे हैं। इन पर दिन-रात हजारों वाहनों का आवागमन रहता है। ट्रैफिक लाइट नहीं होने के कारण चारों तरफ के चालक बेतरतीब वाहन दौड़ाते हैं तथा अपने वाहन को जल्दी निकालने के चक्कर में तेजी से दौड़ाते हैं। ऐसे में हादसा होने का भय बना ही रहता है। इससे यातायात नियमों को उल्लंघन भी हो रहा है।
लाइटें खराब होने से चरमरा रही ट्रैफिक व्यवस्था
महावीर चौक शहर का मुख्य चौक होने के कारण यहां यातायात का बहुत अधिक दबाव रहता है। जिस कारण चौक पर हमेशा जाम जैसी स्थित बनी रहती है। हालांकि यातायात व्यवस्था बनाने के लिए महावीर चौक और हीरो होंडा चौक पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है, लेकिन वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते पुलिस कर्मचारियों के भी व्यवस्था बनाने में पसीने छूट रहे हैं।
योजना नहीं चढ़ रही सिरे
नगर परिषद ने शहर के महावीर चौक पर ट्रैफिक लाइटें लगवाने के लिए योजना बनाई है, लेकिन बजट के अभाव में योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। जिस कारण न केवल आमजन को बल्कि वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के महावीर चौक पर नई ट्रैफिक लाइटें लगाने की योजना है, लेकिन बजट के अभाव में लाइटें नहीं लग पा रही। सरकार से बजट के लिए मांग की जाएगी। बजट मिलते ही लाइटें लगवाई जाएगी।
-कमलेश सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद नारनौल।