फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   baba has attacked in ashram

आश्रम में घुसकर बाबा पर लाडी-डंडों से हमला किया

Sun, 12 Jul 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
baba has attacked in ashram
गांव झाड़ली में दो लोगों ने मंदिर के बाबा पर हमला बोलते हुए पैसे मांगे। जब बाबा ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो हमलावरों ने उनको डंडों से पीटा। आश्रम के बाबा का आरोप है कि हमलावर जाते जाते उससे दो हजार रुपये भी छीन ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झाड़ली निवासी रामफल ने बताया कि वह गांव झाड़ली के बाबा बच्चनपुरी आश्रम में रहते हैं। वहां पर पूजा पाठ का काम करते हैं। रामफल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे आश्रम में थे। करीब साढे़ 9 बजे गांव के दो व्यक्ति धर्मेंद्र तथा अजय आश्रम में पहुंचे। बाइक पर सवार होकर आश्रम परिसर में घुसे इन लोगों के पास लाठी-डंडे भी थे। इन दोनों ने कहा बाबा तेरे आश्रम में जितने रुपये- पैसे हैं सब निकाल कर दे दो। पैसे नहीं दोगे तो जान से मार देंगे। जब बाबा रामफल ने पैसा देने से इनकार कर विरोध किया तो इन दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में रामफल दास को पैर, कंधे, हाथ व आंख पर चोटें आई हैं। बाबा का आरोप है कि जाते समय इन दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। जेब से दो हजार रुपये निकाल ले गए। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी भी वहां आ गए। जिसके बाद उन लोगों ने गांव के सरपंच तथा पुलिस को फोन किया। पुलिस ने बाबा को कनीना अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed