{"_id":"6a47f1a0871aff1bda0859a7","slug":"baas-kanti-rampura-link-road-in-poor-condition-no-repairs-carried-out-for-six-months-following-pipeline-excavation-narnol-news-c-196-1-nnl1010-142066-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बास कांटी-रामपुरा लिंक मार्ग बदहाल, पाइपलाइन खुदाई के बाद छह माह से नहीं हुई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बास कांटी-रामपुरा लिंक मार्ग बदहाल, पाइपलाइन खुदाई के बाद छह माह से नहीं हुई मरम्मत
विज्ञापन
फोटो 07 रास्ते के जर्जर होने के कारण मिट्टी में धंसी पिकअप। संवाद
मंडी अटेली। गांव बास कांटी में पंचायत की ओर से जोहड़ तक गंदे पानी की निकासी के लिए बिछाई गई पाइपलाइन के बाद से लिंक मार्ग की हालत बदहाल बनी हुई है। करीब छह माह बीत जाने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार बास कांटी से रामपुरा-नावदी को जोड़ने वाला यह लिंक मार्ग पहले ईंटों से पक्का था। पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई के बाद सड़क क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन अब तक इसे दोबारा दुरुस्त नहीं किया गया। इसके कारण मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और आए दिन वाहन फंस रहे हैं।
ग्रामीण सुमेर सिंह, राजवीर सिंह, सरदार सिंह, ईश्वर सिंह, लीलाराम, सतपाल सिंह, राकेश कुमार और अनिल कुमार ने बताया कि पंचायत की ओर से पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क को पहले जैसी स्थिति में नहीं लाया गया। इससे दोनों गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में ग्राम पंचायत को कई बार शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि बरसात के मौसम में लोगों को और अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
वर्जन:
मैंने दो दिन पहले ही कार्यभार संभाला है। यह समस्या मेरे संज्ञान में नहीं है फिर भी इसका समाधान करवाया जाएगा। -ममता, एसीपीओ, खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय, मंडी अटेली