फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ayushman card made of one lakh beneficiaries in the district

लि में एक लाख लाभार्थियों का बना आयुष्मान कार्ड

Tue, 06 Apr 2021 10:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Ayushman card made of one lakh beneficiaries in the district
जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत करीब एक लाख लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। जिले में कुल 2,08,158 लोगों के कार्ड बनाएं जाने हैं। विभाग योजना में शामिल लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए गांव-गांव शिविर लगा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि 23 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना में साल 2011 में हुए सामाजिक आर्थिक आंकड़े को आधार मानकर लाभार्थियों की सूची बनाई गई थी। इसके तहत जिले में 45800 परिवार योजना के लाभार्थी हैं। इसमें शहरी क्षेत्र में करीब आठ हजार शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग योजना में शामिल लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए गांव स्तर पर कैंप लगा रहा है। जिससे लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके। हालांकि, पिछले साल कोरोना महामारी के कारण कार्ड बनाने का काम कुछ माह तक पूरी तरह से बंद हो गया था। इस साल इसे दोबारा से बड़े स्तर पर किया जा रहा है। जिला सूचना प्रबंधक उमेश सैनी ने बताया कि जिले में करीब एक लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। गांवों में शिविर लगाया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना में कुल 2,08,158 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाएं जाने है।
विज्ञापन

गांवों में आयुष्मान भारत के लाभार्थियों का विशेष कैंप लगाकर कार्ड बनवाया जा रहा है। लाभार्थियों से अनुरोध हैं कि पास के सीएससी व सरकारी अस्पताल पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा लें। जिससे लाभार्थी को योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. डीके सैनी, डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed