फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Awareness program under special campaign to prevent child trafficking

Mahendragarh-Narnaul News: बाल तस्करी रोकथाम विशेष अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

Mon, 21 Jul 2025 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Awareness program under special campaign to prevent child trafficking
फोटो 18बाल तस्करी रोकथाम विशेष अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
नारनौल। जिला बाल संरक्षण इकाई व सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 30 जुलाई को होने वाले विश्व मानव दुर्व्यापार दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में रेलवे स्टेशन नारनौल पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य गणेश कुमार ने लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य गणेश कुमार ने आमजनों रेलवे कर्मचारियों व अन्य आसपास के लोगों को बाल तस्करी की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में रेलवे स्टेशन, रेलवे पुलिस फोर्स, एंटी हयूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रतिनिधियों ने बारी बारी से बाल तस्करी की आमजन को जानकारियां प्रदान की। उप निरीक्षण व इंचार्ज रेलवे पुलिस फोर्स सेवा संस्था के इंचार्ज ने आम नागरिकों को ट्रेनों के माध्यमों से मानव तस्करी के बारे में बताया।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के सदस्य ममता शर्मा, कुमुदनी श्रीवास्तव के अलावा सेवा संस्था के प्रतिनिधि मोहित, नीलम, जिला बाल संरक्षण के कार्यालय से संतोष व गरिमा के अलावा यात्री मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed