फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Awareness necessary to avoid cyber crime: Ravi Kumar

जागरूकता ही साइबर अपराध से बचने का सबसे सशक्त हथियार, युवा सोच समझकर करें सोशल साइट्स का प्रयोग: रवि कुमार

Fri, 05 Aug 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Awareness necessary to avoid cyber crime: Ravi Kumar
जीनियस एकेडमी महेंद्रगढ़ में साइबर अपराध के तहत आयोजित पुलिस पाठशाला में छात्राओं को संबोधित कर - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। अमर उजाला फाउंडेशन और जीनियस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन एकेडमी सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान ‘साइबर अपराध की रोकथाम में युवाओं की भूमिका’ विषय पर गोष्ठी हुई जिसमें छात्राओं को जागरूक किया गया। मुख्य वक्ता साइबर हेल्प डेस्क टीम के एडिशनल एसएचओ रवि कुमार ने जिले भर से आईं 355 छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव के तरीके बताए।
विज्ञापन

साइबर हेल्प डेस्क की टीम में एलएचसी पिंकी कुमारी, एसपी पीआरओ सुमित कुमार और संदीप ने छात्राओं को साइबर अपराध में ठगों की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली विधि, सोशल साइटों का सावधानीपूर्वक प्रयोग करने और व ेल्प लाइन नंबरों के बारे में विस्तार से कराया। एकेडमी के निदेशक अमित यादव और चेयरपर्सन सोनिका यादव ने साइबर टीम के सदस्यों को एक पौधा और राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान छात्राओं ने पीएसओ रवि कुमार से साइबर अपराध से बचाव को लेकर सवाल पूछे जिसका उन्होंने जवाब दिया। छात्राओं को फेसबुक हैकिंग, क्यूआर कोड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, वाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्रॉड, हेल्पलाइन नंबर 1930 से संबंधित सावधानियों व युवाओं की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि जागरूकता से ही साइबर अपराध से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

-
पुलिस की पाठशाला अमर उजाला का सराहनीय जागरूकता कार्यक्रम है। इसके माध्यम से मिली जानकारी को परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचाकर साइबर अपराध की रोकथाम में अपनी भूमिका निभाएगी।- पायल यादव, गोमला
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इस तरह के कार्यक्रमों को अभियान के रूप में आयोजित करना होगा तभी लोगों तक सभी प्रकार की जानकारी पहुंच पाएगी। समाज का हर वर्ग आज कहीं न कहीं साइबर क्राइम से पीड़ित है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार होने चाहिए।- प्रिया, महेंद्रगढ़
-
कई बार ठग अनचाहे एप के लिंक मोबाइल पर भेजते हैं। जानकारी के अभाव में लोग इनपर क्लिक करते ही ठगी का शिकार हो जाते हैं। पुलिस की पाठशाला में बताई गई जानकारी को लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी।- अनमोल, खातोदड़ा
-
साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूकता ही सबसे सशक्त हथियार है। पुलिस की पाठशाला में आज जो जानकारी दी गई है वह चेन बनाकर सभी लोगों तक पहुंचाएं जिससे लोग साइबर अपराध से बच सकें। तकनीकि के साथ साइबर क्राइम बढ़ रहा है।- आशा, खेड़ी
-
आए दिन साइबर ठग विभिन्न माध्यमों से लोगों की मेहनत की कमाई को ठग रहे हैं। बैंकिंग से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अनजान के साथ सांझा न करें। मोबाइल पर फ्री के ऑफर के चक्कर में न पड़ें।- ज्योति, माजरा कलां
- साइबर ठग फर्जी रोजगार के विज्ञापन सोशल साइटों के माध्यम से डालकर बेरोजगार युवाओं को अधिक निशाना बना रहे हैं। सोशल साइटों पर रोजगार संबंधित फार्मों के बारे में गहनता से जांच कर ही अप्लाई करें।- अनिता, लावन
-
इस प्रकार के कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता आएगी। समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का लगातार आयोजन किया जाना चाहिए जिससे युवा वर्ग जागरूक होकर साइबर क्राइम की रोकथाम में अपनी भूमिका निभा सके।- मुस्कान निंबल, निंबेहड़ा
-
कार्यक्रम के दौरान बताई गई जानकारी को परिवार तक पहुंचा अपनी भूमिका निभाएंगे। साइबर अपराध की रोकथाम में युवा अपनी भूमिका निभा सकते हैं। इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम सभी अपने परिवारों तक जागरूक करें।- साक्षी, बेरी

-
साइबर अपराध को रोकने में युवाओं की भूमिका महत्वपूूर्ण है। युवा समाज हित में अपनी भूमिका निभाकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साइबर अपराध से सभी के सहयोग से अंकुश लगाया जा सकता है।- कुमकुम, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed