{"_id":"690a5706649130f0ef0e448f","slug":"awareness-is-essential-to-eradicate-drug-addiction-from-its-roots-dgp-chandigarh-narnol-news-c-203-1-mgh1004-121410-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे को जड़ से खत्म करने के लिए जागरूकता जरूरी : डीजीपी चंडीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे को जड़ से खत्म करने के लिए जागरूकता जरूरी : डीजीपी चंडीगढ़
Wed, 05 Nov 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय(हकेंवि) में यूथ रेडक्रॉस और शिक्षक शिक्षा विभाग की ओर से नशामुक्त भारत विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि इंडियन रेडक्रॉस सोराइटी से हरियाणा राज्य इकाई महासचिव महेश जोशी ने शिरकत की। वहीं विशिष्ट वक्ता के तौर पर डीजीपी चंडीगढ़ डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, समाज सुधारक डॉ. मौलाना कालबे रिजवी, अमेरिका से डॉ. जसवीर लोहान, अमेरिका से शिक्षाविद् व उद्यमी इंजीनियर राम आर्य उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो टंकेशवर कुमार ने कहा कि युवाओं को नशा नहीं करना चाहिए और न ही किसी को करने देना चाहिए। विश्वविद्यालय व कॉलेज में मिला ज्ञान जीवन पर्यंत उपयोगी होता है। कुलपति ने विद्यार्थियों को आश्रितों को सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ये आश्रित पशु-पक्षी या पेड़-पौधे कोई भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
महेश जोशी ने कहा कि आयोजन नशा मुक्त भारत अभियान में सहयोगी साबित होगा। डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि नशा देश के लिए बड़ी समस्या है। युवा पीढ़ी इससे सर्वाधिक प्रभावित होती है। इसलिए नशे को जड़ से खत्म करने के लिए जागरूकता जरूरी है। डॉ. कालबे रिजवी ने प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने और देश, समाज व मानव जाति के कल्याण के लिए लक्ष्य निर्धारित कर जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।