{"_id":"6aa2eed21e65f8854a05517d","slug":"awareness-and-grievance-redressal-camp-at-the-bjp-district-office-highest-number-of-complaints-regarding-incorrect-income-entries-narnol-news-c-196-1-nnl1003-145142-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: फैमिली आईडी में आय, कहीं नाम गलत...समाधान के लिए पहुंचे 500 फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: फैमिली आईडी में आय, कहीं नाम गलत...समाधान के लिए पहुंचे 500 फरियादी
विज्ञापन
फोटो नंबर-12भाजपा कार्यालय में लोगों की फैमिली आईडी से संबंधित समस्या सुनते स्टेट कोऑर्डिने
नारनौल। नुनी-शेखपुरा रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में वीरवार को आयोजित शिकायत निवारण कैंप में 500 लोग समस्याएं लेकर पहुंचे। कैंप में सबसे अधिक शिकायतें फैमिली आईडी में नाम की गलत जानकारी और आय अधिक दर्ज होने से जुड़ी रहीं।
कई लोगों ने बताया कि वे फैमिली आईडी में सुधार के लिए लंबे समय से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। गलत आय दर्ज होने के कारण राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में भी परेशानी सामने आई।
सुबह 10 बजे से ही लोग कैंप में पहुंचने लगे। शिकायतकर्ताओं का पंजीकरण कर उन्हें क्रमवार नंबर दिए गए। एचपीपीए के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला करीब 12:30 बजे कैंप में पहुंचे। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उन्हें समस्या के अनुसार अलग-अलग बैठाकर समाधान की प्रक्रिया समझाई।
विज्ञापन
बाक्स-
फैमिली आईडी में मेरा नाम दो स्थानों पर अलग-अलग लिखा है। मैं इसे ठीक कराने के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगा चुका हूं। दो साल से मेरी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
-जितेंद्र कुमार, मोहल्ला कैलाश नगर।
बाक्स-
फैमिली आईडी में आय पांच लाख रुपये दिखा रखी है जबकि मैं केवल पेंशन ले रहा हूं और मेरे पास कमाई का कोई साधन नहीं है। मेरा राशन कार्ड भी कट गया है।-लालचंद, गांव शेखपुरा
बाक्स-
मेरी फैमिली आईडी में आय 72 हजार रुपये दिखा रखी है। परंतु यह कहीं भी प्रदर्शित नहीं हो रही है जिसके कारण न तो इनकम सर्टिफिकेट बन रहा अन्य सुविधाएं मिल रही है। इस समस्या को लेकर मैं गत एक वर्ष से परेशान हूं।
-दीपक, गांव नांगल सिरोही
बाक्स-
मेरी फैमिली आईडी में मेरे पति का नाम दर्ज नहीं है जो दर्ज कराना है। वहीं आय एक लाख रुपये दिखा रखी है जबकि हमारे पास आय का कोई साधन नहीं है। मैं फैमिली आईडी को ठीक करवाने के लिए दो साल से परेशान हो रही हूं।-रीना, गांव शेखपुरा