फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Awarded to five youths of the district who excelled in UPSC

यूपीएससी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिला के पांच युवाओं को किया सम्मानित

Sun, 26 Sep 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Awarded to five youths of the district who excelled in UPSC
यादव धर्मशाला में कमल शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते मुख्यातिथि विधायक राव दान सिंह व - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला में सम्मान समारोह आयोजित कर यूपीएससी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच युवाओं व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। जिले के गांव बसई की ममता यादव ने जहां पूरे देश में पांचवां रैंक लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया वहीं देवयानी यादव ने भी 11वें रैंक के साथ अपनी प्रतिभा को साबित किया। साथ ही जिले के प्रदीप यादव, कमल शर्मा व आशीष ने भी यूपीएससी परीक्षा को उत्तीर्ण कर जिले का मान बढ़ाने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक राव दान सिंह ने बतौर मुख्यातिथि युवाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधायक राव दान सिंह ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है अगर इन प्रतिभाओं को सही अवसर मिले तो यह अपनी प्रतिभा को साबित कर देश में जिले का गौरव बढ़ा सकते हैं। क्षेत्र की बेटी और बेटों ने साबित कर दिया कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र भी किसी से पीछे नहीं है। अन्य विद्यार्थी भी इनसे प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व विधायक व यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह व आरपीएस ग्रुप के चेयरमैन ओपी यादव ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर यादव सभा कार्यकारिणी की तरफ से प्रधान डॉ. प्रेम राज यादव ने उपस्थित लोगों का आभार जताया। इस मौके पर कॉपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन राव राम कुमार, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन विजेंद्र यादव, विजय यादव, महावीर डीपी लावन जगदीश पायगा, मास्टर लक्ष्मी नारायण बालरोडिया, वीएलडीए एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. अत्तर सिंह पालड़ी, बाबूलाल यादव सहित अनेक गांवों से ग्रामीणों ने युवाओं को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

यादव धर्मशाला में ममता यादव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते मुख्यातिथि विधायक राव दान सिंह

यादव धर्मशाला में ममता यादव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते मुख्यातिथि विधायक राव दान सिंह- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed