फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Awaiting solution to the problem of broken streets and sewerage

Mahendragarh-Narnaul News: टूटी गलियों और सीवर की समस्या के समाधान का इंतजार

Sat, 15 Feb 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 15 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Awaiting solution to the problem of broken streets and sewerage
फोटो संख्या:62- कनीना के वार्ड नंबर 11 में बदहाल मार्ग--संवाद
कनीना। नगर पालिका के वार्ड- 11 के 663 मतदाताओं को लंबे समय से टूटी गलियों व सीवर की समस्या के समाधान का इंतजार है। बदहाल सफाई व्यवस्था भी वार्डवासियों की परेशानी बढ़ा रही है। वर्तमान में 326 पुरुष व 337 महिला मतदाता हैं। सबसे प्रमुख समस्या गंदे पानी की निकासी की है। वार्ड में सीवर के कनेक्शन तो कर दिए गए, लेकिन लीकेज का समाधान आज तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

वार्डवासियों का कहना है कि वार्ड में पीने का पानी गंदा व बदबूदार पानी आता है। वार्ड में सफाई कर्मचारी भी मनमर्जी से कभी कभार ही सफाई करते हैं। लोगों को उम्मीद है कि वार्ड का नया पार्षद बनने के बाद ही इन समस्याओं का स्थाई समाधान हो पाएगा।
विज्ञापन

--------
नालियों का निर्माण करवाया। सीवर के कनेक्शन नहीं हो रहे थे वह कनेक्शन करवाए। बरसात के कारण गलियों में पानी खड़ा हो जाता था। इसके लिए नगर पालिका के प्रधान को एस्टीमेट तैयार करवाने के लिए बात की थी।- अरुणा कौशिक, पूर्व पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
गंदे पानी की सप्लाई आती रहती है। इसकी वजह से अक्सर बच्चे बीमार हो जाते हैं। जन स्वास्थ्य विभाग को कई बार इसके बारे में अवगत करवाया गया है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। - ओम प्रकाश
----------
वार्ड में सफाई कर्मचारी समय पर नहीं आते। महीनों बीत जाने के बाद वार्ड में सफाई की जाती है। कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को शिकायत करते हैं उसके बाद नगर पालिका के कर्मचारी सफाई करने के लिए आते हैं। - सुमित्रा देवी

---------
वार्ड की गलियां टूटी हैं। जगह-जगह गड्ढे लोगों के लिए परेशानी हो रही है। इनकी शिकायत प्रशासक से कई बार की जा चुकी है, लेकिन वार्ड की गली नहीं बनी। गड्ढों के कारण दो पहिया वाहन चालक चोटिल हो जाते हैं। - प्रदीप कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed