{"_id":"69f787d550af82db2106c7d7","slug":"auto-rickshaw-driver-hands-over-found-on-the-road-to-the-police-narnol-news-c-196-1-nnl1004-139427-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ऑटो चालक ने सड़क पर मिले 50 हजार रुपये पुलिस को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ऑटो चालक ने सड़क पर मिले 50 हजार रुपये पुलिस को सौंपे
विज्ञापन
फोटो 17पुलिस को 50 हजार रुपये लौटाते रामप्रसाद।स्रोत: ग्रामीण
नारनौल। कुलताजपुर निवासी ऑटो चालक रामप्रसाद ने ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश की है। शनिवार को सवारी लेकर जाते समय पहाड़ियों के पास सड़क किनारे उन्हें 50 हजार रुपये लावारिस हालत में पड़े मिले। आर्थिक तंगी के बावजूद रामप्रसाद ने लालच न करते हुए तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने पूरी राशि पुलिस के सुपुर्द कर दी।
थाना प्रभारी ने रामप्रसाद की सराहना करते हुए कहा कि महंगाई के दौर में ऐसी ईमानदारी प्रेरणादायक है। पुलिस ने रकम को कब्जे में लेकर उसके असली मालिक की तलाश शुरू कर दी है।
घटना के बाद से इलाके में रामप्रसाद की खूब चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों ने उनकी ईमानदारी को समाज के लिए उदाहरण बताया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष वासुदेव यादव ने कि गरीब होकर भी रामप्रसाद ने जाे दिल बड़ा दिखाया है वो बड़ी बड़ी बातें करने वालों के लिए सबक है।