फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   auto driver, jam, trafic rule

ऑटो चालकों की मनमानी लोगों के लिए बनी परेशान

Sun, 29 Nov 2015 11:58 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Sun, 29 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन

शहर में ऑटो चालकों की मनमानी लोगों पर भारी पड़ रही है। बेतरतीब खड़े होने वाले ऑटो हर दिन जाम का कारण बन रहे हैं। कोई यूनियन रजिस्टर्ड न होने के कारण ऑटो चालकों का चलने का कोई स्थान और समय निर्धारित नहीं है। ट्रैफिक पुलिस का तीन माह पहले निर्धारित रूट मैप भी अब धराशायी हो गया है। ऑटो चालकों के रूट चार्ट फॉलो न करने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालात यह हैं कि ऑटो चालक शहर के सबसे व्यस्ततम महावीर चौक पर अपना कब्जा जमा चुके हैं। इन पर लगाम लगाने के मामले में पुलिस प्रशासन भी बेबस दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


कहीं बैठो देने होंगे 10 रुपये
सवारी चाहे एक किमी का सफर तय करे या 50 मीटर का ऑटो चालक प्रति सवारी से कम से कम 10 रुपये वसूल करते हैं। न्यूनतम किराए को लेकर भी लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पहले ऑटो चालक दूरी के अनुसार दो, पांच, आठ और 10 रुपये लेते थे, अब चाहे छोटी दूरी हो या बड़ी सबसे 10 रुपये वसूल कर रहे हैं।
विज्ञापन


पांच साल में 15 से 250 हुई संख्या
पांच साल पहले शहर में मुश्किल से 110 या 15 ही ऑटो थे। सिटी में ट्रैफिक के लिए टैंपो की संख्या अधिक थी। पांच सालों में सिटी से टैंपो गायब हो गए और उनका स्थान ऑटो ने ले लिया। अब शहर में करीब 250 ऑटो सरपट सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महावीर चौक पर लग जाता है जाम
महावीर चौक से ऑटो रेलवे स्टेशन, नई मंडी और सिविल अस्पताल की ओर जाते हैं। इस कारण महावीर चौक से रेलवे लाइन की ओर जाने वाले पूरे रास्ते पर ऑटो चालक अपना कब्जा जमा लेते हैं। इससे मार्ग पर जाम की स्थिति हमेशा बनी रहती है। वहीं आते समय भी ये मुख्य बाजार के पास रुक जाते हैं। इससे मुख्य बाजार में जाने वालों को बहुत परेशानी होती है।

कोड लिख तीन रूट किए थे तय
तीन माह पहले 22 अगस्त को तत्कालीन यातायात प्रभारी ने ऑटो चालकों की बैठक लेकर चलने का स्थान निर्धारित किया था। बाकायदा ऑटो पर रूट का नाम भी लिखा था और उनकी एक यूनियन भी बनाई थी, मगर अब ऐसा कुछ नहीं है। तीन माह में पूरी व्यवस्था फिर से चौपट हो गई है। सबसे ज्यादा तीन रूटों पर सवारियों का ज्यादा आवागमन रहता है। इसके लिए निर्धारित कोड बनाए थे, मगर अब ऐसा नहीं हो रहा है।

ये बनाए गए थे कोड
पहला: बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक ऑटो। इस रूट पर चलने वाले आटो के शीशे पर ‘एस’ यानी स्टेशन और ऑटो संख्या लिखा गया था। यह ऑटो बस स्टैंड से महावीर चौक, अग्रसेन चौक, राजीव चौक, मुख्य डाकघर, पीजी कॉलेज के सामने से रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे, मगर अब ऐसा नहीं हो रहा।

दूसरा: जिस ऑटो के शीशे पर अंग्रेजी शब्द ‘सी’ लिखा हो। उसका मतलब सिटी यानी शहर के अंदरूनी हिस्से में जाने वाला ऑटो था। यह ऑटो बस स्टैंड से महावीर चौक, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, पुलिस लाइन, अग्रसेन चौक, लोहा मंडी, सामान्य अस्पताल, किला रोड, महता चौक, नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम, निजामपुर रोड-नांगल चौधरी रोड टी-प्वाइंट (सैनी धर्म कांटा), निजामपुर रोड, कोरियावास मोड़, कुलताजपुर मोड़, हैफेड, बाल भवन होते हुए हीरो होंडा चौक से महावीर चौक पहुंचते हैं।


तीसरा: जिस ऑटो के शीशे पर ‘एन’ शब्द लिखा हो उसका मतलब वह ऑटो बस स्टैंड से नांगतिहाड़ी जाता था। यह ऑटो बस स्टैंड से महावीर चौक होते हुए महेंद्रगढ़ रोड स्थित अफसर कॉलोनी के सामने कुछ पल रुकने के बाद यह पंचायत भवन, बिजली घर, हुडा सेक्टर, शास्त्रीनगर, नूनी-शेखपुरा मोड़, सरस्वती स्कूल, जिला जेल, हाउसिंग बोर्ड, रामनगर, गणेश कालोनी, नसीबपुर, निवाजनगर मोड़ होते हुए सीधे महेंद्रगढ़ रोड से नांगतिहाड़ी ऑटो पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed