फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Attempting to snatch cash by pouring chili powder on private bank personnel, bike on failure

निजी बैंक कर्मियों पर मिर्च पाउडर डालकर कैश छीनने का प्रयास

Fri, 18 Sep 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Attempting to snatch cash by pouring chili powder on private bank personnel, bike on failure
चार बाइक सवारों ने एक निजी बैंक के मैनेजर और फील्ड अफसर पर मिर्च पाउडर फेंककर कैश छीनने का प्रयास किया। हालांकि बदमाश पैसे नहीं छीन सके और उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। निजामपुर पुलिस चौकी केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है। मामला 16 सितंबर का है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बानसुर गांव राजस्थान निवासी रामपाल यादव एक निजी बैंक के केशव नगर ब्रांच में फील्ड अफसर के पद पर कार्यरत है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बैंक महिलाओं को माइक्रो लोन देता है। 16 सितंबर की सुबह 11 बजे रामपाल और मैनेजर राजेश के साथ बाइक से गांव रावता कि ढाणी (बायल) गये थे। जहां पर महिलाओं से किश्त के करीब 40 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद दोनों बायल रोड आ रहे थे। इसी बीच दो बाइक पर चार लड़के आये। आरोपियों ने बाइक को रुकवा लिया। रामपाल के अनुसार आरोपियों ने लाल मिर्च पाउडर आंखों में डाल दिया और बैग छीनन लगे, लेकिन वह बैग लेकर खेतों में भाग गया। इसी बीच एक युवक उनकी बाइक को लेकर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवकों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed