फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ateli's Aditya topped the CDS exam

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली के आदित्य ने सीडीएस में किया ऑल इंडिया टॉप

Wed, 26 Mar 2025 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ateli's Aditya topped the CDS exam
फोटो नंबर-14आदित्य यादव।
मंडी अटेली (नारनौल)। क्षेत्र के गांव बेगपुर निवासी आदित्य यादव पुत्र सतीश यादव ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस) में ऑल इंडिया टॉप कर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। आदित्य के इस उल्लेखनीय प्रदर्शन पर वरिष्ठ अध्यापक व अटेली के पूर्व सरपंच हरदूल यादव और समाजसेवी राकेश चेयरमैन, जितेंद्र आर्य, बेगपुर के पूर्व सरपंच बिरेंद्र यादव ने अपनी खुशी जताई। उन्होंने आदित्य को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन


आदित्य यादव ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कठोर परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में उनके परिवार का मार्गदर्शन और शिक्षकों का योगदान अत्यधिक महत्वपूर्ण रहा है। आदित्य ने बताया कि उनकी हमेशा से ही भारतीय सेना में जाकर देश सेवा करने की इच्छा थी। अब उन्हें अपने इस सपने को साकार करने का अवसर मिला है। आदित्य के पिता सतीश यादव ने बताया कि उनका बेटा शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। उसकी सफलता ने पूरे गांव को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed