फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ateli took 2 days, 366 people applied for the Antyodaya fair

अटेली में 2 दिन लगे अंत्योदय मेले में 366 लोगों ने किए आवेदन

Tue, 07 Dec 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ateli took 2 days, 366 people applied for the Antyodaya fair
अंत्योदत मेले का निरीक्षण करते जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा । संवाद - फोटो : Narnol
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार योजना के तहत राजकीय महिला कॉलेज अटेली में दो दिवसीय अंत्योदय मेले का मंगलवार को समापन हो गया। इस मेले में दो दिन में 366 लोगों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन किए। उपायुक्त अजय कुमार ने मेले के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि मेले के लिए 818 लोगों को आमंत्रित किया गया था। इनमें से 366 लोगों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि अधिकतर लाभार्थी पशुपालन विभाग से संबंधित योजनाओं को अपना रहे हैं। इन 2 दिनों में 187 लाभार्थियों ने पशुपालन से संबंधित योजनाओं के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

शर्मा ने बताया कि मेले को लेकर नागरिकों में उत्साह देखा गया । 18 विभागों द्वारा सरकार की लगभग 100 योजनाओं के लिए आवेदन करवाए गए। लाभार्थियों की काउंसिलिंग के लिए पांच डेस्क लगाए गए थे। इनसे पहले वेलकम डेस्क पर उन्हें टोकन दिया जा रहा था। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी योगेश कुमार, हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के जिला प्रबंधक राजपाल गोरा, अटेली खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप शर्मा, अटेली वेटरनरी सर्जन डॉक्टर भूपेंद्र कुमार, जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह, डीटीओ प्रेम कुमार, डिप्टी एलडीएम कुलदीप यादव, मत्स्य अधिकारी सोमदत्त शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed