Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ateli procures an antismog gun worth lakhmove set to curb dust and pollution

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली में 13 लाख की एंटी स्मॉग गन खरीदी, धूल और प्रदूषण पर लगेगी लगाम

Mon, 02 Nov 2026 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ateli procures an antismog gun worth lakhmove set to curb dust and pollution
फोटो 10 नपा कार्यालय में आर्द नई एंटी स्मॉग गन। संवाद - फोटो : पुष्य नक्षत्र पर आभूषण की खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक।संवाद
मंडी अटेली। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण और धूल की समस्या को कम करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने करीब 13 लाख रुपये की लागत से एंटी स्मॉग गन खरीदी है। सर्दियों में कोहरे, धुएं और धूल के कारण हवा की गुणवत्ता प्रभावित होने पर इस मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे हवा में मौजूद धूल के बारीक कणों को नीचे बैठाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव प्रशांत पाराशर ने बताया कि सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए आधुनिक मशीन खरीदी गई है। इसका उपयोग जरूरत के अनुसार शहर के विभिन्न हिस्सों में किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एंटी स्मॉग गन हवा में पानी की बारीक फुहार छोड़ती है। पानी की बूंदें धूल के सूक्ष्म कणों से मिलकर उन्हें नीचे बैठाने में मदद करती हैं। इससे सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर उड़ने वाली धूल कम करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन से पेड़-पौधों पर जमी धूल-मिट्टी को भी साफ किया जा सकेगा। इससे शहर में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। खासकर दमा और सांस संबंधी बीमारियों से परेशान लोगों को धूल कम होने से राहत मिल सकती है। हालांकि, यह मशीन प्रदूषण के सभी कारणों को खत्म नहीं करेगी, लेकिन धूल नियंत्रण में उपयोगी साबित होगी।

वर्जन:
जरूरत के अनुसार मशीन का नियमित उपयोग किया जाएगा। इसका उद्देश्य सर्दियों में धूल और प्रदूषण के प्रभाव को कम करना व शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।-प्रशांत पाराशर, सचिव, नपा, मंडी अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article