फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ateli needs development: Aarti Rao

अटेली को विकास की जरूरत: आरती राव

Wed, 18 Sep 2024 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ateli needs development: Aarti Rao
फोटो नंबर-27अटेली क्षेत्र में माला पहनाकर आरती राव का स्वागत करते लोग। स्त्रोत-स्वयं
मंडी अटेली। अटेली विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी व नेशनल शूटर आरती सिंह राव ने कहा कि अटेली को विकास की जरूरत है। भाजपा सरकार में अटेली-रेवाड़ी-नारनौल नेशनल हाईवे का निर्माण हुआ व नेशनल हाईवे 152डी से नारनौल, महेंद्रगढ़ व अटेली के लोगों का चंडीगढ़ तक का सफर ढाई घंटे में पूरा होने लगा है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में बनने वाले एम्स से यहां के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलने वाला है।
विज्ञापन

आरती राव ने मंगलवार को बजाड़, गनियार, चंदपुरा, सुजापुर, सलीमपुर, धनौन्दा, उनिंदा, अटेली गांव व बेगपुर गांवों का दौरा किया। आरती ने जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अटेली की जनता समझदार हो गई है, जो पार्टी विकास करवाती है, उसे ही चुनती है। लगातार दस साल में भाजपा ने क्षेत्र का विकास करवाया है। दक्षिणी हरियाणा के विकास लिए मेरे पिता राव इंद्रजीत सिंह ने क्षेत्र की लड़ाई लड़ी और महेंद्रगढ़ को केंद्रीय विश्वविद्यालय, रेल फ्रंट कॉरिडोर, रेवाड़ी एम्स व नेशनल हाईवे जैसी अनेक सौगातें दी हैं। जनसभाओं के दौरान अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव, राकेश कुमार जिला प्रमुख, नरेश एडवोकेट, राजेन्द्र प्रसाद पंचायत समिति चेयरमैन, विकास चेयरमैन, बिक्रम सरपंच, सत्यवीर सरपंच, दिनेश जैलदार, नरेश चंदपुरा मंडल अध्यक्ष, कृष्ण शर्मा मंडल अध्यक्ष, मुकेश, राजपाल महामंत्री व कर्मवीर खींची सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed