फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ateli Legislative Assembly has been ignored in the state budget: Atarlal

प्रदेश के बजट में अटेली विधान सभा की हुई है अनदेखी : अतरलाल

Mon, 26 Feb 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 26 Feb 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ateli Legislative Assembly has been ignored in the state budget: Atarlal
फोटो संख्या:52-गांव भोजावास में ग्रामीणों से समस्या सुनते ठाकुर अतरलाल--स्रोत--स्वयं
कनीना। सोमवार को ठाकुर अतरलाल ने विभिन्न गांव में जाकर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पर विधानसभा में पेश बजट में अटेली हलके के साथ भेदभाव करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बजट में अटेली को उपमंडल, दौंगड़ा अहीर को उप तहसील बनाने, हलके में आईएमटी स्थापित करने व युवाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बहुउद्देश्यीय खेल स्टेडियम बनाने के लिए कोई प्रावधान नहीं है। बहुजन समाज पार्टी के नेता अतरलाल एडवोकेट ने जिला के गांव कोटिया, भड़फ, भोजावास, खैराणा, सागरपुर, तिगरा, दौंगड़ा जाट, दौंगड़ा अहीर में जनसंपर्क के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए उक्त बातें कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 9 साल में सरकार ने अटेली हल्के में विकास की मांगों को पूरा करने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की है। लोगों ने अतरलाल के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि गाहड़ा से कोटिया गांव का पुराना प्लाटी रास्ता आधा पक्का तथा आधा कच्चा पड़ा है जिसके कारण आवागमन में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली कटौती होने व अनेक वर्षो से किसानों को बिजली कनेक्शन न मिलने की शिकायत करते हुए कहा कि 2019-20 में जिन किसानों ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन व धरोहर राशि जमा की थी। अनेक किसानों ने बाजरा भावांतर की राशि न मिलने की शिकायत की। इस अवसर पर शेर सिंह यादव, भाग सिंह तंवर, राकेश यादव, लालचंद शर्मा, दानसिंह प्रजापत, जवाहर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed