फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ate dal churma, enjoyed gilli danda

Mahendragarh-Narnaul News: दाल-चूरमा खाया, गिल्ली-डंडा का लुत्फ उठाया

Tue, 14 Jan 2025 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ate dal churma, enjoyed gilli danda
फोटो नंबर- 15क्षेत्र में ​गिल्ली डंडा खेलते बच्चे। संवाद
नारनौल।
विज्ञापन

क्षेत्र में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने सुबह जल्दी उठकर घर के आंगन और घर के बाहर साफ-सफाई की।
चूरमा व दाल सहित अन्य पकवान बनाए। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ धार्मिक महत्व नहीं रखता, बल्कि इसका संबंध विज्ञान, कृषि और सामाजिक जीवन से भी है। मकर संक्रांति को नई ऊर्जा, नई फसल और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन देशी घी का चूरमा व दाल बनाने और दान करने की परंपरा का भी विशेष महत्व है। मकर संक्रांति के पर्व पर क्षेत्र में लोग चूरमा में देशी घी डालकर दाल के साथ खाते हैं। इसके अलावा लोग अपने पितृजन की शांति के लिए बुजुर्गों को कपड़े भी देते हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर क्षेत्र में गिल्ली-डंडा का खेल भी खेला जाता है। समय के साथ इस खेल की लोकप्रियता में कमी आई है।

-----------
बुजुर्गों ने याद किए पुराने दिन
रामकरण दास कॉलोनी निवासी माडूराम ने बताया कि पहले मकर संक्रांति के पर्व पर खेल के मैदान पर गिल्ली-डंडा खेलने वाले खिलाड़ियों का हुजूम लगा रहता था। माडूराम ने बताया कि संक्रांति के पर्व पर पहले मिठाई किसी खास अवसर पर ही घरों में बनती थी। देशी घी का चूरमा और दाल में मिला कर खाया जाता था, लेकिन अब यह पर्व आधुनिकता की भेंट चढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed