फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   At the Lok Adalat, while some left with beaming faces, others met with disappointment.

Mahendragarh-Narnaul News: लोक अदालत में किसी के खिले चेहरे तो किसी के हाथ लगी निराशा

Sun, 15 Mar 2026 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
At the Lok Adalat, while some left with beaming faces, others met with disappointment.
फोटो 18लोक अदालत में केसों का निपटारा करते न्यायाधीश। विभाग
नारनौल। शनिवार को न्यायिक परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में वाहन के चालान के मामलों में कई लोगों को चालान राशि में खासी छूट मिली। दूसरी ओर कई महिलाएं जो अपने बिजली बिल को माफ करवाने के लिए लावणी छोड़ कर आई थी, उन्हें जब मालूम चला कि बिजली बिल माफी यहां नहीं की जाएगी तो उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


सीजेएम नीलम कुमारी ने बताया कि इस लोक अदालत में कुल 51,820 केस निपटारे के लिए रखे गए थे। इनमें से 45,903 केसों का फैसला किया गया। इस लोक अदालत में 42 मोटर वाहन दुर्घटना केसों का निपटारा किया। इसमें कुल 2 करोड़ 31 लाख 95 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया।
विज्ञापन

लोक अदालत में भाग लेने के लिए सुबह साढ़े 9 बजे ही लोग अदालत पहुंचना शुरू हो गए थे। वहीं सुनवाई के दौरान लोग लाइन लगाकर कोर्ट रूम के बाहर खड़े रहे। लोगों को उम्मीद थी कि वाहन चालान राशि को कम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अभाव में दूर-दराज गांवों के वे लोग भी बिजली का बिल कम करवाने पहुंचे। इनका न्यायालय में कोई मुकदमा ही दर्ज नहीं था। लोक अदालत में लोगों ने बिजली बिल कम करवाने की मांग की जिसके बाद हेल्प डेस्क पर नियुक्त

अधिवक्ताओं ने उन्हें समझाया कि लोक अदालत में केवल उन मुकदमों की सुनवाई की जाती है जो पहले से पंजीकृत है। बिजली का बिल कम करवाने के लिए दूर-दराज गांवों से पहुंची महिलाओं ने बताया कि उन्होंने फोन पर संदेश देखा था कि लोक अदालत में बिजली बिल राशि को कम किया जाएगा।

बॉक्स

गांव के लोगों से सूचना मिली थी कि लोक अदालत में बिजली बिल की राशि में भी कटौती की जाएगी। सरसों की कटाई छोड लोक अदालत पहुंची थी लेकिन यहां पता चला कि पहले से दर्ज मुकदमों की ही सुनवाई की जा रही है। -सीमा, गांव महरमपुर

------

फोन पर संदेश आया था कि बिजली बिल में भी कटौती की जाएगी। इसलिए लोक अदालत पहुंचे लेकिन अब मंगलवार को सर्कल कार्यालय में लगने वाली बिजली अदालत में शिकायत दर्ज करवाएंगे। -अशोक चौहान, मोहल्ला कोलियान

-------

बिना हेलमेट तीन लोगों को बैठाकर बाइक चलाने व प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण 21 हजार रुपये का चालान बनाया गया था। मजदूरी कर जीवन यापन करता हूं और चालान में कटौती के लिए लोक अदालत में अर्जी दायर की थी। सुनवाई के दौरान 70 प्रतिशत चालान माफ किया गया जिससे मुझे राहत मिली है। -सरजीत, गांव सलीमपुर


-------

बिना हेलमेट तीन लोगों को बैठाकर बाइक चलाने पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। चालान राशि को कम करवाने के लिए लोक अदालत पहुंचा तो पता चला की मेरा केस अदालत में आया ही नहीं है। लोक अदालत में केस सुनवाई की प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने के कारण चालान राशि कम नहीं करवा पाया। -सोहन, गांव नसीबपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed