{"_id":"6740e73ba52f27b63b0275a7","slug":"at-some-places-breakers-are-not-built-at-other-places-breakers-are-built-against-the-norms-even-the-strips-are-missing-narnol-news-c-203-1-sroh1010-113417-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कहीं बने नहीं तो कहीं सड़कों पर मानकों के विपरीत बनाए ब्रेकर, पट्टी भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कहीं बने नहीं तो कहीं सड़कों पर मानकों के विपरीत बनाए ब्रेकर, पट्टी भी गायब
Sat, 23 Nov 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर की विभिन्न सड़कों पर मानकों के विपरीत ब्रेकर बने हुए हैं। इसके अलावा कहीं पर या तो बनाए नहीं गए हैं, या कही पर ऊंचे बने हुए हैं। इसके अलावा जहां ब्रेकर बने हुए हैं, वहां पर सफेद पट्टी भी नहीं लगाई गई है।
सदियों के मौसम में धुंध अधिक पड़ने से वाहन चालकों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। वजह, शहर के रिवासा फ्लाईओवर के पास, रेवाड़ी रोड, माजरा चुंगी, सतनाली चौक व लघु सचिवालय के सामने ब्रेकर तक नहीं बने हैं। राव तुलाराम चौक पर जहां ब्रेकर बने हैं, वहां पर सफेद पट्टी नहीं है। ऐसे में वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सड़क पार करते समय खतरा बना रहता है। आवागमन के दौरान वाहन से टकराने की घटनाएं भी आए दिन होती रहती हैं। दूसरी तरफ, ब्रेकर नहीं होने से शहर के व्यस्त चौराहों व तिराहों पर सड़क पार करना लोगों के लिए खतरे से खाली नहीं है। शहर में बेतरतीब तरीके से वाहन व बाइक युवा चलाते हैं। इस कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। अधिकांश सड़कों पर बनाए गए ब्रेकरों पर सफेद पट्टी न होने के कारण रात व कोहरे के समय दूर से ब्रेकर दिखाई नहीं देते, जिसके कारण बड़ा हादसा होने की आंशका बनी रहती है।
शहर में जिन स्थानों पर ब्रेकर बने हैं, उन पर सफेद पट्टियां लगाई जाएंगी। वहीं, जिन जगहों पर ब्रेकर नहीं हैं वहां बनाए जाएंगे। एक सप्ताह में कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
-कृष्ण कुमार यादव, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग महेंद्रगढ़।