फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Assurance given to set up a maternity ward on the ground floor of the Civil Hospital.

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में भूतल पर प्रसूति वार्ड बनाने का आश्वासन

Tue, 25 Aug 2026 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Assurance given to set up a maternity ward on the ground floor of the Civil Hospital.
फोटो संख्या:-58 नागरिक अस्पताल में तीमारदारों की बीच जाते हुए सीएमओ अशोक। संवाद - फोटो : 1
महेंद्रगढ़। शहर के नागरिक अस्पताल में मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ कमियां मिली और उन्होंने अधिकारियों व स्टाफ को खामियां दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने भूतल पर महिला प्रसूति वार्ड बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने ओपीडी कक्ष से निरीक्षण शुरू किया और इसके बाद अस्पताल के सभी प्रमुख कक्षों का जायजा लिया। उन्होंने पहले दिए गए निर्देशों पर हुई कार्रवाई की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि डॉ. जयप्रकाश और उनकी टीम ने पिछली कमियों, खासकर बेड की कमी को लेकर अच्छा सुधार किया है।
विज्ञापन

डिलीवरी विभाग में बेड की कमी दूर करने के लिए भूतल पर नया डिलीवरी पॉइंट विकसित किया जा रहा है जबकि ऊपर महिला प्रसूति वार्ड की व्यवस्था की जाएगी। इससे मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई बिल्डिंग का काम रुके होने पर डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कुछ अतिरिक्त कार्य जरूरी हैं। प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा। डॉक्टरों की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल पर्याप्त विशेषज्ञ उपलब्ध हैं और किसी विभाग की व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
-------------
जिो में डेंगू के 16 मरीज सक्रिय
जिले में डेंगू और मलेरिया की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। कोई गंभीर स्थिति सामने नहीं आई है। मलेरिया का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। इस सीजन में डेंगू के करीब पंद्रह से सोलह मामले सामने आए हैं।

-------------
अस्पताल में डलेंगी मरीजों के लिए बैंच
अस्पताल में मरीजों के बैठने के लिए चेयर की कमी बताई गई थी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से ओपीडी और इंडोर मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चेयर और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था बेहतर करने के लिए एसएमओ को निर्देश दिए।

फोटो संख्या:-58 नागरिक अस्पताल में तीमारदारों की बीच जाते हुए सीएमओ अशोक। संवाद

फोटो संख्या:-58 नागरिक अस्पताल में तीमारदारों की बीच जाते हुए सीएमओ अशोक। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed