फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Assignment programs in DIET on 18 and 19

Mahendragarh-Narnaul News: डायट में असाइनमेंट कार्यक्रम 18 और 19 को

Fri, 17 May 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 17 May 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Assignment programs in DIET on 18 and 19
फोटो संख्या:53- महेंद्रगढ़ डाइट--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। डीएलएड यानी जेबीटी प्रशिक्षुओं की 16 मई को इंटर्नशिप पूरी होने के बाद 18 और 19 मई को महेंद्रगढ़ स्थित डाइट प्रांगण में दो दिवसीय असाइनमेंट कार्यक्रम होगा। इसके तहत प्रशिक्षुओं द्वारा इंटर्नशिप के दौरान किए गए कामकाज व तैयार की गई पाठ योजना का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षण अधिगम पद्धतियों का फीडबैक लिया जाएगा। असाइनमेंट कार्यक्रम के लिए डायट के अलावा दो अन्य निजी शिक्षण संस्थान, शांति कॉलेज ऑफ एजुकेशन रिवासा व श्री गणपति कॉलेज ऑफ एजुकेशन फैजाबाद को भी समन्वय केंद्र बनाया गया है। असाइनमेंट कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षुओं का पहुंचना अनिवार्य है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ के तहत आने वाले 57 शिक्षण संस्थानों के करीब 3350 छात्र अध्यापक भाग लेंगे। कार्यक्रम के प्रभारी नरेश कुमार यादव ने बताया कि सभी छात्र अध्यापक राजकीय व प्राइवेट विद्यालयों में 3 अप्रैल से सात सप्ताह की इंटर्नशिप पर चले गए थे। अब 16 मई को इंट्रेनशिप पूरी होने जा रही है इसके बाद 17 और 18 मई को डाइट महेंद्रगढ़ व बनाए गए विभिन्न समन्वय केंद्रों पर असाइनमेंट कार्यकर्म होगा। इसमें छात्र अध्यापकों द्वारा तैयार की गई पाठ योजना व शिक्षण अधिगम पद्धतियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed