{"_id":"663fea6925f84920ef051374","slug":"assault-with-chc-employee-case-registered-narnol-news-c-196-1-nnl1004-112244-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सीएचसी के कर्मचारी के साथ मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सीएचसी के कर्मचारी के साथ मारपीट, केस दर्ज
Sun, 12 May 2024 03:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 12 May 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी सीएचसी में वार्ड सहायक के साथ शराब के नशे में एक व्यक्ति ने मारपीट व गाली गलौच की। आरोपी अस्पताल में उपचार के लिए आया था। इस दौरान वार्ड सहायक के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस शिकायत में गोठड़ी निवासी प्रदीप ने बताया कि वह नांगल चौधरी सीएचसी में वार्ड सहायक के पद पर कार्य करता है। 9 मई को वह अपने ड्यूटी पर डॉक्टर पवन कुमार, मंजू नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर रजनी, सुरक्षाकर्मी व सफाई कर्मचारी के साथ आपातकालीन वार्ड में मौजूद था। इस दौरान करीब 10 बजे रायपुर निवासी जयबीर अपना उपचार करवाने के लिए आया। उसने शराब का सेवन कर रखा है। मरीज का जैसे ही इलाज शुरू किया गया तो उसने लात मारकर उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद बेड से खड़ा होकर उसके साथ मारपीट करने लग गया। इस दौरान उपरोक्त सभी कर्मचारियों के साथ गाली गलोच करने लगा और जान से मारने की धमकी भी देने लगा।