फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Asmita Women's League Zonal Matches Begin on the 21st; North Zone Matches to be Held in Bahadurgarh.

Mahendragarh-Narnaul News: अस्मिता वूमेंस लीग के जोनल मुकाबले 21 से, नॉर्थ जोन के मुकाबले बहादुरगढ़ में

Sun, 15 Mar 2026 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Asmita Women's League Zonal Matches Begin on the 21st; North Zone Matches to be Held in Bahadurgarh.
-फोटो 52 : अनिल खत्री, उपाध्यक्ष भारतीय तैराकी संघ।
बहादुरगढ़। भारतीय तैराकी संघ द्वारा खेलो इंडिया अस्मिता वूमेंस स्वीमिंग लीग 2026 का आयोजन 21 मार्च से होगा। देश को चार जोन में बांटा गया है। हरियाणा समेत 9 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों को नॉर्थ जोन में शामिल किया है। नॉर्थ जोन की अस्मिता वूमेंस लीग बहादुरगढ़ की एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी में होगी।
विज्ञापन


भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने बताया कि 21 मार्च सुबह 9 बजे से इवेंट्स शुरू होंगे और 22 मार्च को प्रतियोगिता संपन्न होगी। इसमें हरियाणा के साथ पंजाब, दिल्ली, हिमाचल, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ और लद्दाख से महिला प्रतिभागी भाग लेंगी।
विज्ञापन

खत्री ने बताया कि वूमेंस स्वीमिंग को बढ़ावा देने के लिए एसएफआई और भारत सरकार ने ये बेहतरीन प्लेटफॉर्म बनाया है। उन्होंने बताया कि वूमेंस अस्मिता स्वीमिंग लीग में पहले जोनल मुकाबले होंगे और फिर नेशनल लीग भी खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल मुकाबलों में पहले चार स्थानों पर आने वाले तैराक नेशनल अस्मिता वूमेंस लीग में भाग ले सकते हैं जो 12 से 14 अप्रैल तक अहमदाबाद में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 2026-27 के लिए वैलिड एसएफआई यूआईडी होनी चाहिए और एसएफआई जीएमएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना भी जरूरी है।
रजिस्ट्रेशन 16 मार्च शाम 6 बजे तक ही किए जा जाएंगे। प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में विभाजित किया गया है। ग्रुप ए में अंडर-15 आयु वर्ग, ग्रुप बी में अंडर-18 आयु वर्ग और ग्रुप सी को ओपन रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक तैराक व्यक्तिगत तौर पर अधिकतम 4 इवेंट्स में भाग ले सकता है।
प्रतियोगी फ्री स्टाईल, बैकस्ट्रॉक, ब्रैस्टस्ट्रॉक, बटरफ्लाई और आईएम इवेंट्स में भाग ले सकते हैं। खत्री ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले तैराकों के रहने और खाने की व्यवस्था स्पोर्टस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया की ओर से की गई है।

प्रतियोगिता में साई की तरफ से पहले स्थान पर आने वाले तैराक को 10 हजार, दूसरे स्थान पर आने वाले तैराक को 8 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाले तैराक को 5 हजार की ईनामी राशि तैराक के खाते में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed