{"_id":"68e94e7c5dce8a79280d0ec5","slug":"asi-dies-of-cardiac-arrest-narnol-news-c-203-1-sroh1010-120872-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एएसआई का हृदय गति रुकने से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एएसआई का हृदय गति रुकने से निधन
Fri, 10 Oct 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव सीहोर निवासी हाल आबाद छाजुपुरम काॅलोनी महेंद्रगढ़ निवासी एएसआई सुरेश कुमार का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
पुलिस ने सुरेश कुमार के पुत्र संदीप कुमार के बयान पर शव का नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में संदीप कुमार निवासी गांव सिहोर ने बताया कि वह हाला आबादी छाजुपुरम कॉलाेनी के वार्ड नंबर एक के हैं। 57 वर्षीय पिता सुरेश कुमार हरियाणा पुलिस में रेवाड़ी पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात थे।
वीरवार को अवकाश पर घर आए थे। पिता खाना खाकर रात में सो गए थे। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे वह पिता को चाय के लिए जगाने गया तो पिता नहीं उठे। वहीं परिजन छोटे लाल ने बताया कि वर्ष 2026 अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाले थे। शुक्रवार शाम पैतृक गांव सीहोर में पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। परिवार में पत्नी राजबाला जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं, दो बेटों में बड़ा बेटा सुधीर भी हरियाणा पुलिस में है और संदीप, जो घर पर संभालता है।