{"_id":"66c4f1cd47bb6d0f510fa8f6","slug":"ashutosh-became-the-winner-in-online-quiz-competition-narnol-news-c-203-1-sroh1011-111550-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आशुतोष बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आशुतोष बने विजेता
Wed, 21 Aug 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 21 Aug 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट-2 द्वारा ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार तथा विश्वविद्यालय समकुलपति प्रो. सुषमा यादव के मार्गदर्शन में हुई।
ऑनलाइन प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के 40 से ज्यादा विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता में एनएसएस, स्वतंत्रता दिवस और समसामयिक घटनाओं से संबंधित कुल 50 प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में बीटेक इलेक्ट्रिल इंजीनियरिंग विभाग के आशुतोष ने प्रथम, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग विभाग के इरफान अहमद ने द्वितीय व मनोविज्ञान विभाग के मोहम्मद जुनैद ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को एनएसएस के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार व डॉ. मुकेश उपाध्याय ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई।