फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ASHAs on strike till August 12 will not get honorarium: Civil surgeon

12 अगस्त तक हड़ताल पर रहने वाली आशाओं ने नहीं मिलेगा मानदेय : सिविल सर्जन

Fri, 11 Aug 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 11 Aug 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
ASHAs on strike till August 12 will not get honorarium: Civil surgeon
नारनौल। सिविल सर्जन डाॅ. रमेश चंद्र आर्य की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में आशा वर्कर यूनियन हरियाणा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में आशाओं की विभिन्न मांगों पर विचार किया। सिविल सर्जन डाॅ. रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि यूनियन प्रतिनिधियों का कहना था कि वर्ष 2018 के बाद आशाओं के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है और आशाओं का काम दिन-प्रतिदिन बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने आशा वर्कर यूनियन प्रतिनिधियों को बताया कि प्रदेश में आशाओं को जो काम दिया गया है, उस सबके लिए मानदेय दिया जा रहा है और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कोई भी गतिविधि ऐसी नहीं है, जिसके लिए आशा वर्कर को मानदेय नहीं दिया जाता हो। सीएमओ ने बताया कि जो आशा 7 से 12 अगस्त तक हड़ताल पर रहेगी, उनको इस अवधि के दौरान जाने वाली गतिविधियों आईएमआई हेड काउंट सर्वे रिपोर्ट, आठ रुटिंग गतिविधियों के तहत बनाई जाने वाली ड्यू लिस्ट, सामान्य टीकाकरण के लिए कम्यूनिटी मोबिलाइजेशन, 1 वर्ष, 2 वर्ष, डीपीटी बूस्टर, एचबीएनसी, एचबीवाईसी, संस्थागत डिलीवरी आदि का कोई भी मानदेय नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed