फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   As soon as the wedding season begins, there is a competition to get clothes stitched.

Mahendragarh-Narnaul News: सहालग शुरू होते ही कपड़े सिलवाने की होड़

Tue, 28 Oct 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
As soon as the wedding season begins, there is a competition to get clothes stitched.
फोटो संख्या:-55 शहर के परशुराम चौक ​​स्थित एक केंद्र शौरूम पर तैयार किए गए कोट-पेंट------संवाद
महेंद्रगढ़। शादी का सीजन करीब आते ही कपड़े के शो-रूम और सिलाई की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। कुछ लोग शोर-रूम से शेरवानी, कोट-पैंट खरीद कर रहे हैं तो बहुत से लोग मनमाफिक कपड़े लेकर उसे सिलवाने के लिए दे रहे हैं। टेलर्स की दुकानों पर अप्रैल 2026 तक के सिलाई कार्य की बुकिंग हैं। दर्जियों के पास इतना काम है कि वे नया काम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

विवाह मुहूर्त होने के कारण लोगों ने अभी से कपड़ों की सिलाई की एडवांस बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। शहर के टेलर्स की दुकानों पर सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों का आना-जाना लगा हुआ है।
विज्ञापन

इस बार दूल्हों के लिए शेरवानी, कोर्ट-पेंट और थ्रीपीस सूट का ट्रेंड बढ़ा है। टेलर्स का कहना है कि इस सीजन में सिलाई के नए पैटर्न और डिजाइन की मांग काफी बढ़ी है। कई ग्राहक सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से डिजाइन लेकर आ रहे हैं और उसी के अनुसार कपड़े सिलवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में इन दिनों कपड़ों की दुकानों पर रौनक दिखाई दे रही है। विवाह सीजन से पहले टेलर्स और शोरूम संचालक दोनों ही अच्छे कारोबार की उम्मीद लगाए हुए हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि यही रफ्तार बनी रही तो इस सीजन में कारोबार पिछले वर्ष की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।
-
विवाह सीजन की शुरुआत होते ही बुकिंग बढ़ गई है। दिवाली से पहले ही शादी के कपड़े सिलने के लिए लोग दे चुके हैं। पैंट शर्ट, ब्लेजर, कोट, थ्री पीस सूट, नेहल जाकेट, बास्केट जाकेट की अधिक मांग हो रही है। अबकी बार कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। - बृजलाल रोहिल्ला, प्रधान टेलर्स यूनियन महेंद्रगढ़

-
दूल्हे के पहनावे में शेरवानी और ब्लेजर सेट की बिक्री बढ़ गई है। ग्राहक अब तैयार कपड़ों के साथ-साथ कस्टम सिलाई की मांग भी कर रहे हैं ताकि फिटिंग ठीक हो। वर्तमान में कपड़ों की सिलाई के लिए लोगों को तारीखें देनी पड़ रही हैं ताकि समय पर ऑर्डर पूरे किए जा सके। ब्लैजर, कोट, पेंट, जोधपुरी कोट की अधिक मांग हो रही है। - शम्मी, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed