{"_id":"61e9a81b8e9a903be164673d","slug":"as-soon-as-kathuwas-toll-started-the-state-transport-increased-the-fare-by-five-rupees-social-organizations-protested-narnol-news-rtk6362652182","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठूवास टोल शुरू होते ही राज्य परिवहन ने बढ़ाया पांच रुपये किराया, सामाजिक संस्थाओं ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठूवास टोल शुरू होते ही राज्य परिवहन ने बढ़ाया पांच रुपये किराया, सामाजिक संस्थाओं ने किया विरोध
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ से कुंड के लिए जाती रोडवेज बस।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी-नारनौल के बीच स्थित गांव काठूवास एनएच-11 पर बुधवार से टोल टेक्स शुरू कर दिया है। टोल टेक्स शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब राज्य परिवहन की बसों में 5 से 10 रुपये अधिक किराया देना होगा। टोल टेक्स शुरू होने से अब क्षेत्र के लोगों पर भी अतिरिक्त आर्थिक भार बढ़ेगा। टोल टेक्स शुरू होते ही राज्य परिवहन की बसों के किराए में भी वीरवार से 5 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब क्षेत्र के लोगों को राज्य परिवहन की बसों में आने व जाने के लिए दस रुपये अतिरिक्त किराया देना होगा।
ग्रामीणों एवं सामाजिक संस्थाओं ने किया विरोध
किराया बढ़ने से महेंद्रगढ़ मसानी चौक वाया डुलाना, मेघनवास चौक, बवानियां, भोजावास, गोमला, गोमली, ऊंचा-नीचा, नांगल मोहनपुर, भैरू का बांस व कुंड होकर रेवाड़ी जाने वाले यात्रियों को 5 रुपये का टोल टेक्स के रूप में राज्य परिवहन की बसों में अधिक देना होगा। सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा ने बताया कि इस रूट पर तीन बस सेवा नारनौल डिपो व दो बस सेवा रेवाड़ी डिपो ने संचालन की हुई है। इस रूट पर आवागमन करने वाले यात्रियों को अब पांच रुपये जाने के लिए व पांच रुपये आने के लिए किराया से अलग टोल टेक्स के देना होगा।
टोल से नहीं गुजरने वाले यात्रियों पर भी मार
समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने बताया कि सरकार के इस फरमान से क्षेत्र के ग्राम पंचायत व सामाजिक संगठनों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस रूट की सभी बसें काठूवास टोल टेक्स पर आवागमन ही नहीं करती तो यात्रियों से टोल टेक्स क्यों लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी डिपो की बस काठूवास टोल टेक्स पर जाती ही नहीं। वह बस टोल टेक्स से लगभग पांच किलोमीटर पहले ही कुंड बेरियल से अलग रूट पर आवागमन करती हैं तो फिर रोडवेज विभाग यात्रियों से किस बात का टोल टेक्स वसूल रहीं है। चार विधानसभा क्षेत्र महेंद्रगढ़, अटेली, कोसली, बावल क्षेत्र के गांव के यात्रियों में रोडवेज विभाग व प्रदेश सरकार के प्रति रोष है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस रूट पर चलने वाली बस सेवा को टोल टेक्स से राहत दी जाए।