फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Aryaveers performed five Kundiya Havan

Mahendragarh-Narnaul News: आर्यवीरों ने किया पांच कुंडीय हवन

Mon, 17 Jun 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 17 Jun 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Aryaveers performed five Kundiya Havan
महेंद्रगढ़। गांव देवनगर में पिछले 8 दिनों से जारी आर्यवीर दल के आवासीय शिविर का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कंवर सिंह यादव रहें। उन्होंने बताया कि जो असहाय, पीड़ित व निर्बल लोगों की सहायता में अपना तन, मन धन लगाता है। वेदवाणी का आदेश जो सर्वोपरि मानता है और अनुशासन व तपस्या से तपा हुआ है ऐसे आर्यवीरों की आवश्यकता है।
विज्ञापन

समापन अवसर पर इससे पूर्व आचार्य नागेश्वर शास्त्री के पुरोहितत्त्व में वैदिक हवन संध्या उपासना व पांच कुंडीय हवन कार्यक्रम किया गया। आर्यवीर शिविरार्थी बच्चों ने व्यायाम का प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम सर्वांग-सुंदरम के 16 अभ्यासों का लयबद्ध प्रदर्शन किया। सूर्य नमस्कार व भूमि नमस्कार का प्रदर्शन किया। योगासनों द्वारा पिरामिड निर्माण व रस्सा पर योगासन किया।
विज्ञापन

सरपंच कृष्ण कुमार आर्य, आर्यसमाज देवनगर के प्रधान राजेश आर्य ने मुख्य अतिथि कंवर सिंह यादव का गायत्री मंत्र लिखित पटका पहनाकर स्वागत किया। आर्यवीर दल मंडलपति सतीश आर्य का भी स्वागत किया। उपस्थित माजरा के सरपंच प्रवीण कुमार, विनोद यादव, आचार्य नागेश्वर शास्त्री, ब्रह्मदेव आर्य कोथल कलां, वेदप्रकाश आर्य सिसोठ, सूबेदार रामपाल सिंह, सुरेंद्र आर्य, कृष्णा को स्मृति चिह्न प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed