फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Artisans and craftsmen will get tool kit worth Rs 15 thousand

Mahendragarh-Narnaul News: कारीगर व शिल्पकार को मिलेगा 15 हजार का टूल किट

Fri, 31 Jan 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 31 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Artisans and craftsmen will get tool kit worth Rs 15 thousand
नारनौल। हरियाणा सरकार युवाओं का कौशल विकास करके उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं योजनाओं की समीक्षा करने के लिए नगराधीश मनजीत कुमार ने लघु सचिवालय में एमएसएमई विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। ट्रेनिंग लेने के बाद लाभार्थी को 15 हजार रुपये कीमत का एक टूल किट निशुल्क दिया जाएगा
विज्ञापन

उन्होंने पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना व प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उन्नयन उद्यम योजना की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला एमएसएमई केंद्र के उपनिदेशक संदीप ने बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत विभिन्न 18 तरह के कारीगर एवं शिल्पकार शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पंजीकृत करवाकर पहचान पत्र एवं प्रमाण पत्र, 5 दिन की निशुल्क बेसिक ट्रेनिंग जिसमें लाभार्थी को प्रतिदिन के हिसाब से 500 रुपये भत्ता दिया जाएगा। वहीं ट्रेनिंग लेने के बाद लाभार्थी को 15 हजार रुपये कीमत का एक टूल किट निशुल्क दिया जाएगा। इसके साथ-साथ बैंक के माध्यम से पहले एक लाख तथा तदोपरांत दो लाख रुपए तक का ऋण बैंक के माध्यम से कम ब्याज दर पर दिया जाएगा। उप निदेशक संदीप ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत भी कोई व्यक्ति जो अपना स्वयं का उद्योग स्थापित करना चाहता है, वह अधिकतम 50 लाख तक का ऋण 35 प्रतिशत सब्सिडी पर प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर कृषि उप निदेशक देवेन्द्र सिंह, एलडीएम उमेद दहिया, आईटीआई से विनोद, राहुल एवं अजय सिंह, राजबीर, निशा बत्रा व योजनाओं से संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed