फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Arrival of mustard has reached more than 2.58 lakhs, the pace of lifting is slow

Mahendragarh-Narnaul News: 2.58 लाख से अधिक हो चुकी सरसों की आवक, उठान की गति धीमी

Sat, 06 Apr 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 06 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Arrival of mustard has reached more than 2.58 lakhs, the pace of lifting is slow
नारनौल। जिले की छह मंडियों में सरसों की लगातार आवक व खरीद हो रही है। शुक्रवार जिले की मंडियों में 258480.8 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। अभी सरसों की ज्यादा आवक होने से सभी ढेरियों की खरीद नहीं हो पा रही है। वहीं जिले की किसी भी मंडी में गेहूं की आवक शुरू नहीं हुई है। संभावना है कि 15 अप्रैल के बाद ही गेहूं की आवक मंडियों में शुरू होगी।
विज्ञापन


जिले में अब तक 258480.8 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। शुक्रवार को करीब 51310 क्विंटल सरसों की जिले में खरीद की गई। अगर अब तक की बात करे तो जिले भर में 221310 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। वहीं जिलाभर की मंडियों में सरसों का उठान भी लगातार किया जा रहा है। वहीं अब तक जिलाभर से करीब 91047 क्विंटल सरसों का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन

सरसों उठान की गति धीमी, बारिश होने पर भीगने का डर
जिले की सभी मंडियां सरसों बैग से अटी पड़ी है। ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश होती है तो सरसों भीगने का डर रहेगा। मौसम विभाग ने भी 12 व 14 को तेज हवा के साथ आंधी, ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में आगामी दिनों में सरसों उठान नहीं होने से खराब होने का डर रहेगा। उपायुक्त ने भी बरसात की संभावना देखते हुए अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में तिरपाल की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने अटेली अनाज मंडी का किया निरीक्षण

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने अटेली अनाज मंडी का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रबी फसल की सरकारी खरीद का जायजा लिया, किसानों की समस्याएं सुनी तथा अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि किसानों को फसल बेचते समय किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसानों की मांग पर डीसी ने खरीद के लिए मंडी में एक की बजाए दो प्वाइंट बनाने के निर्देश दिए ताकि किसानों को ज्यादा देर तक इंतजार ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed