फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Arrival of 2957.5 quintals of millet in Narnaul after 4 days holiday

Mahendragarh-Narnaul News: 4 दिन के अवकाश के बाद नारनौल में 2957.5 क्विंटल बाजरे की आवक

Mon, 04 Nov 2024 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Arrival of 2957.5 quintals of millet in Narnaul after 4 days holiday
फोटो नंबर-19नारनौल की नई अनाज मंडी में बाजरे की ढेरी लगाते किसान। संवाद
नारनौल/नांगल चौधरी। दिवाली पर्व पर चार दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को बाजरे की खरीद सुचारू रूप से शुरू की गई। अभी तक जारी दिशा-निर्देशानुसार बाजरे की खरीद 15 नवंबर तक की जाएगी। हालांकि, क्षेत्र में इस बार बाजरे की पैदावार कम रहने और न्यूनतम समर्थन मूल्य व बाजार भाव में अधिक अंतर नहीं होने के कारण बाजरे की आवक विगत वर्षों की तुलना में कम रही। वहीं, खरीद शुरू हुए एक माह बीत जाने के बाद अब बहुत कम किसान मंडी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बाजरे की खरीद के दौरान गत एक माह में जिले में 1108474.3 क्विंटल बाजरे की आवक, 1101521.4 क्विंटल बाजरे की खरीद और 1027922.9 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। गत एक माह में अटेली में 311035.8 क्विंटल, नारनौल में 161917.2 क्विंटल और नांगल चौधरी में 103906.9 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। अटेली में अब तक 310516.8 क्विंटल बाजरे की खरीद और 291561 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। नारनौल में अब तक 159952.7 क्विंटल और नांगल चौधरी में 103391 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। वहीं, नारनौल में 146625 क्विंटल और नांगल चौधरी में 94392.5 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन


नारनौल में 2957.5 क्विंटल और अटेली में 2238 क्विंटल बाजरे की आवक
दीपावली पर अवकाश के बाद सोमवार को अटेली में 2238 क्विंटल, नारनौल में 2957.5 क्विंटल और नांगल चौधरी में 979.5 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। सोमवार को अटेली में 3807 क्विंटल, नारनौल में 2751 क्विंटल और नांगल चौधरी में 936 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। वहीं 1242 क्विंटल, 680 क्विंटल और 95 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed