फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Arrested two more accused who tried to snatch the bag of money

पैसों का बैग छीनने का प्रयास करने वाले दो ओर आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 27 Oct 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Arrested two more accused who tried to snatch the bag of money
महेंद्रगढ़। रिवासा सिसोठ माइनर के पास एक व्यक्ति से पैसों का बैग लूटने का प्रयास करने वाले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलाना वासी कृष्ण और प्रवीण के रूप में हुई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पूर्व पुलिस द्वारा संजय बलाना व योगेश ढाढोत को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुराहवटा निवासी कृष्ण कुमार ने शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि वह बैंक से पैसे निकलवाकर अपने घर जा रहा था। रिवासा सिसोठ माइनर के पास बाइक सवार तीन युवकों ने बाइक आगे लगाकर रोक ली थी। पुलिस ने जांच के दौरान पता लगाया कि आरोपियों ने रैकी कर व्यक्ति की पीछा किया तथा वारदात के दौरान बैग को छीनने का प्रयास किया। मामले की जांच करते हुए पुलिस द्वारा दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। कृष्ण और प्रवीण बलाना गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपियों से मामले की पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed