फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Arrangement of food and water for birds in Government Women's College

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महिला महाविद्यालय में पक्षियों के लिए की दाना-पानी की व्यवस्था

Tue, 15 Apr 2025 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Arrangement of food and water for birds in Government Women's College
फोटो नंबर- 15महिला कॉलेज में प​​क्षियों के लिए कृत्रिम घोसलें और दाना-पानी के पात्र रखते कॉ
नारनौल। तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप में जहां इंसान स्वयं को राहत देने के लिए अनेक उपाय करता है। वहीं बेजुबान पक्षी अक्सर पानी और भोजन के अभाव में दम तोड़ देते हैं। इसी मानवीय चिंता को समझते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले ब्रिगेड ने एक सराहनीय पहल की। ब्रिगेड के संस्थापक गौतम सैनी के नेतृत्व में राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल के प्रांगण में पक्षियों के लिए दाना-पानी के पात्र और घोंसले लगाए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने कहा प्रकृति के संरक्षण और जीवों की सेवा हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। गर्मियों में जब जीव-जंतु पानी की एक बूंद को तरसते हैं, ऐसे में इस प्रकार की छोटी-छोटी पहल उनके लिए जीवनदायिनी सिद्ध होती हैं।
विज्ञापन

ब्रिगेड संस्थापक गौतम सैनी ने कहा कि संस्था पिछले दो वर्षों से पक्षियों और पर्यावरण के लिए काम कर रही है हमारा उद्देश्य सिर्फ सामाजिक कार्यों तक सीमित नहीं है बल्कि जीव-जंतुओं के प्रति करुणा और सेवा की भावना को भी जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर डॉ. अजय थाकन, डॉ. पारुल गुप्ता, डॉ. पवन, डॉ. नीलम यादव, डॉ. मुनेश यादव, सीता कुमारी, राकेश सैनी, अशोक सैनी, शिव कुमार मित्तल, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, सुनील यादव व विजय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed