फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   army may rape in last two years

अश्लील फोटो फेसबुक पर डालने की धमकी देकर फौजी करीब पौने दो साल तक करता रहा दुष्कर्म

Thu, 21 May 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
army may rape in last two years
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के एक गांव में एक फौजी ने अपने साथी के साथ मिलकर गांव की ही नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया। नाबालिग छात्रा का आरोप है कि सितंबर 2018 से जनवरी 2020 तक फौजी उसको डरा-धमका कर दुष्कर्म करता रहा। उसकी अश्लील फोटो फेसबुक पर डालने की धमकी देकर आरोपी उसका यौन शोषण करता रहा। छात्रा ने कहा कि दुष्कर्म के कारण वह दो बार गर्भवती भी हो गई। फौजी ने ही दवा देकर उसका गर्भपात करा दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि वह बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है। गांव के खेल स्टेडियम में प्रैक्टिस करती थी। गांव की एक अन्य लड़की भी प्रैक्टिस के लिए आती थी। जिस कारण दोनों में दोस्ती हो गई। दूसरी लड़की के भाई से उसकी जान पहचान हो गई, जो फौज में नौकरी करता है। नवंबर 2018 में उसकी सहेली के भाई ने अपने एक अन्य साथी के साथ उसे रोक लिया। सुबह करीब पांच बजे मंदिर के पास पानी की टंकी के पास अंधेरे का फायदा उठाते हुए दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान दोनों ने उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली। इसके बाद उन दोनों धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी को बताया तो तेरी यह फोटो फेसबुक पर डाल देंगे। छात्रा ने बताया कि डर के कारण उसने किसी को नहीं बताया। कुछ दिन बाद फौजी वापस ड्यूटी पर चला गया। पीड़िता ने बताया फौजी मार्च 2019 में फिर छुट्टी पर आया। जब वह महेंद्रगढ़ में कंप्यूटर क्लास जा रही थी तो फौजी ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया। उसे महेंद्रगढ़ के एक होटल पर ले गया। जहां नशीली कोल्ड ड्रिंक्स पिलाई और होटल के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान फौजी ने उसके दोबारा से फोटो लिए और वह डर के कारण चुप रही। इसके बाद सिंतबर 2019 में छुट्टी आया तब तीसरी बार दुष्कर्म किया। जिस वजह से वह गर्भवती हो गई। फौजी ने ट्यूब से टेस्ट किया तथा गर्भ निरोधक गोलियां लाकर दीं। जनवरी 2020 में गांव में लगने वाले मेले में कहा कि मेरे साथ हमारे दोस्त के प्लाट में चल। मैंने मना कर दिया तो फोन छीन लिया। मेरे साथ मारपीट भी की। नाबालिग ने बताया कि मेरे भाई को देखकर वह मुझे छोड़कर भाग गया। जाते जाते धमकी देते हुए कहा मेरे ताऊ एसआई हैं, तुझे व तेरे भाई को उठवा दूंगा। जनवरी 2020 में महेंद्रगढ़ में होटल में ले जाकर फिर से दुष्कर्म किया। 28/29 फरवरी को गर्भपात के लिए गोलियां खिला दी। आखिर में तंग आकर किशोरी ने अपनी मां को सारी कहानी बताई। फिर उसकी मां ने आरोपी अनुज की बहन व उसकी भाभी से इस बारे में बताया तो वो सब उल्टे उसी को झूठा ठहराने लगी। उन दिनों अनुज के पिता की मौत गई तो हम चुप रहे। इस दौरान लॉकडाउन हो गया। फिलहाल पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed