फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Arms recovered from accused arrested for attempted murder

हत्या की कोशिश में गिरफ्तार आरोपी से हथियार बरामद

Tue, 02 Feb 2021 10:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Arms recovered from accused arrested for attempted murder
हत्या की कोशिश करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने रिमांड के दौरान अवैध हथियार बरामद किया है।
विज्ञापन

आरोपी को 29 जनवरी की शाम को स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की टीम ने गिरफ्तार किया था। थाना सदर पुलिस ने आरोपी को 30 जनवरी को नारनौल अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध हथियार बरामद किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16 जनवरी को थाना सदर नारनौल में सुभाष निवासी कुलताजपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सत्यवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुलताजपुर बस स्टैंड पर उसके लड़के पर जान से मारने की नीयत से हमला करके घायल कर दिया था। शिकायत पर सदर थाना नारनौल में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस वारदात में शामिल एक आरोपी सत्यवान निवासी कुलताजपुर को स्पेशल स्टाफ की टीम ने 29 जनवरी की शाम को थाना सदर क्षेत्र से पकड़ा था। आरोपी सत्यवान को 30 जनवरी को नारनौल अदालत में पेश किया गया था, जहां से न्यायालय ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड के दौरान थाना सदर नारनौल की पुलिस टीम ने आरोपी से एक अवैध पिस्तौल बरामद किया है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed