फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Approval granted for canal bridge and road construction in Daungda Ahir; villagers celebrate.

Mahendragarh-Narnaul News: दौंगड़ा अहीर में नहर पुल और सड़क निर्माण को मंजूरी, ग्रामीणों ने मनाई खुशी

Fri, 10 Jul 2026 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Approval granted for canal bridge and road construction in Daungda Ahir; villagers celebrate.
फोटो संख्या:66- दौंगड़ा अहीर से नानकवास नहर पर पुल एवं सड़क निर्माण को मंजूरी मिलने पर मिठाई बा - फोटो : टूंडला में रिमझिम बरसात के बीच सुहाना हिल स्टेशन जैसा नजारा संवाद
कनीना। गांव दौंगड़ा अहीर के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। दौंगड़ा अहीर से नानकवास नहर पर पुल और संपर्क सड़क निर्माण को सरकार से मंजूरी मिल गई है। ग्रामीणों ने स्टैंड पर एकत्र होकर लड्डू और मिठाई बांटी। उन्होंने हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

ग्रीवेंस कमेटी सदस्य विजय ने बताया कि लगभग छह माह पहले ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को इस संबंध में मांग पत्र सौंपा था। दौंगड़ा अहीर से नानकवास को जोड़ने वाले नहर पुल और सड़क की मांग लंबे समय से लंबित थी। पुल के अभाव में ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को आवागमन में कठिनाई होती थी। बरसात में स्थिति और भी खराब हो जाती थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर गंभीरता से विचार किया। उन्होंने संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद पुल और सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल गई। ग्रामीणों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। इससे वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पुल और सड़क बनने से दौंगड़ा अहीर, नानकवास और आसपास के अनेक गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा होगी। विद्यार्थियों का आवागमन आसान होगा। इससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। ग्रामीणों ने कहा कि आरती सिंह राव जनहित की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देती हैं।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि बबरूभान, मामन प्रधान, अमरजीत, राजीव, प्रकाश, राजपाल, अशोक बोहरा, दिनेश, महिपाल, सत्यवीर, सज्जन यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed