फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Apprentice roadways workers did not get salary for last five months

पिछले पांच माह से नहीं मिला अप्रटिंस रोडवेज कर्मियो को वेतन

Wed, 11 May 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Apprentice roadways workers did not get salary for last five months
रोडवेज डिपो में लगे अप्रेंटिस कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी जितेंद्र, नवीन, अमित, विजय, राहुल व विनय ने बताया कि वेतन को लेकर बार-बार अधिकारियों को अवगत किया जा रहा है लेकिन कोई सुनवाई करने वाला नहीं है। पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह-शाम पड़ोस से किराया मांग कर पिछले पांच माह से काम चलाया जा रहा है। करीब 60 कर्मचारियों को पिछले पांच महीने से परेशानी हो रही है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से जल्द वेतन दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मेरी रेवाड़ी पोस्टिंग है। नारनौल व डहीना का अतिरिक्त चार्ज है इसलिए मेरी जानकारी में यह मामला नहीं है। कोई भी कर्मचारी मुझसे इस विषय में नहीं मिला है। हफ्ते में एक दिन व वर्क लोड होने के कारण दो भी नारनौल आता हूं। एक महीने की छुट्टी पूरी करके आज ही ज्वाइन किया है। इसलिए ज्यादा जानकारी नहीं है। -प्रेम सिंह लेखा अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed