{"_id":"6a1880517dc7165bdf0a936d","slug":"appointing-dr-gupta-as-chairperson-is-an-example-of-womens-empowerment-sitaram-narnol-news-c-196-1-nnl1004-140482-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. गुप्ता को अध्यक्ष बनाना महिला सशक्तिकरण का उदाहरण : सीताराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. गुप्ता को अध्यक्ष बनाना महिला सशक्तिकरण का उदाहरण : सीताराम
विज्ञापन
मंडी अटेली। भाजपा द्वारा डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पूर्व विधायक सीताराम यादव ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा को सम्मान दिया जाता है।
यादव ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता ने जिला अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री से प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर अपनी काबिलियत के दम पर तय किया है। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बताया। इस मौके पर पूर्व नप चेयरमैन सुगनचंद सैनी, सुरेशचंद शर्मा, रतनलाल गर्ग, जतिन अग्रवाल, जगदीश शर्मा, राकेश अग्रवाल और मुरारी लाल वेद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद