{"_id":"654a8647f075d7f00d07fee4","slug":"apply-till-15-for-entrance-examination-in-jawahar-navodaya-vidyalaya-karira-narnol-news-c-203-1-sroh1011-4912-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में प्रवेश परीक्षा के लिए 15 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में प्रवेश परीक्षा के लिए 15 तक करें आवेदन
Wed, 08 Nov 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
कनीना। जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 9वीं व 11वीं में रिक्त स्थानों पर प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 7 नवंबर से बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 नवंबर 2023 तक नवोदया डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए 10 फरवरी 2024 तिथि निर्धारित की गई है। प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा पूर्णत निशुल्क सह-शिक्षा आवासीय विद्यालय है।
प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी जिला का मूल निवासी होना चाहिए एवं जिले के किसी भी सरकारी व सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा आठवीं में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में अध्ययनरत होना चाहिए।