फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   apply fro email by april 11

एमलिब की 25 सीटों के लिए 11 अप्रैल तक करें ऑनलाइन आवेदन

Fri, 03 Apr 2020 09:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
apply fro email by april 11
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़। - फोटो : Narnol
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंविवि) में मास्टर इन लाइब्रेरी साइंस में दाखिले के लिए 11 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकेगा। विश्वविद्यालय में उपलब्ध पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के अंतर्गत अध्ययन के इच्छुक विद्यार्थियों को एमलिब में दाखिले का अवसर उपलब्ध करा रहा है। विभाग में दाखिले के लिए 25 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने कहा इस विभाग के अंतर्गत अध्ययन के लिए आने वाले विद्यार्थियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित डिजिटल लाइब्रेरी लैब, हाई स्पीड वाईफाई, विद्यार्थियों के ट्रेनिंग के लिए भारत की विभिन्न प्रसिद्ध पुस्तकालयों का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाता है। इसके साथ विश्वविद्यालय में समय-समय पर विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान, सेमिनार, कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में एमलिब के दाखिले के लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन में 50 प्रतिशत अंकों (अनारक्षित वर्ग के लिए), 45 प्रतिशत (आरक्षित वर्ग के लिए) के साथ उत्तीर्ण होना निर्धारित योग्यता है। विभाग में 2 साल के कोर्स में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के तहत कुल 4 सेमेस्टर हैं। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान का कोर्स करने के पश्चात सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इस कोर्स को करने के पश्चात विद्यार्थी शैक्षणिक व शिक्षणेतर दोनों क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सकते हैं। इस कोर्स को करने के बाद विद्यार्थी स्कूलों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, केंद्रीय पुस्तकालयों, बैंकों, राष्ट्रीय संग्रहालयों, अभिलेखागारों, संयुक्त राष्ट्र संघ, विभिन्न मंत्रालयों, न्यूज चैनल, पुस्तकालय नेटवर्क में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

विभागीय उपलब्धियों की बात करें तो शैक्षणिक सत्र 2019-20 में विभाग के 14 विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट/जेआरएफ उत्तीर्ण की। यहां बता दें की विश्वविद्यालय में केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी)-2020 के माध्यम से दाखिला संभव है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और आगामी 11 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके पश्चात दाखिले के लिए 30 व 31 मई, 2020 को लिखित प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed