फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Apply for PhD admission at Hanken by December 30th.

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में पीएचडी में दाखिले के लिए 30 दिसंबर तक करें आवेदन

Thu, 11 Dec 2025 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Apply for PhD admission at Hanken by December 30th.
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। 24 विभागों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी आवेदक 30 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप अध्ययन-अध्यापन, नवाचार, कौशल विकास के साथ-साथ अनुसंधान के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

अवश्य ही इस दाखिला प्रक्रिया के माध्यम से विश्वविद्यालय को योग्य, परिश्रमी शोधार्थी प्राप्त होंगे। विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में अनुसंधान अति महत्वपूर्ण कारक है। पीएचडी की इस दाखिला प्रक्रिया के माध्यम से ऐसी ही होनहार प्रतिभाओं को दाखिले का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
24 विभागों में 105 सीटों पर होगा दाखिला
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न 24 विभागों में कुल 105 पीएचडी की सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया आगामी 30 दिसंबर तक चलेगी। आगामी 2 जनवरी 2026 को प्रवेश परीक्षा से छूट प्राप्त आवेदकों की सूची जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय में पीएच.डी. दाखिला के नोडल अधिकारी डाॅ. तेजपाल ढेवा ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा पांच पाठ्यक्रमों होटल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और फार्मास्युटिकल साइंसेज के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 2 जनवरी 2026 को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

--------------
नौ जनवरी को जारी होगी पहली सूची
पीएचडी में प्रवेश के लिए साक्षात्कार 7 जनवरी से शुरु होंगे और पहली सूची 9 जनवरी को जारी होंगी। सीटें रिक्त रहने पर दूसरी सूची 15 जनवरी को जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय की शोध अधिष्ठाता प्रो. नीलम सांगवान व शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार मौर्य ने बताया कि पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अभ्यर्थी हकेंवि की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed