फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Applications have doubled from seats in women's and PG colleges of Narnaul

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल के महिला व पीजी कॉलेजों में सीटों से दोगुना आ चुके हैं आवेदन

Fri, 07 Jul 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 07 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Applications have doubled from seats in women's and PG colleges of Narnaul
नारनौल। कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवदेन प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी सात जुलाई तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी। नारनौल के महिला महाविद्यालय व पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए मारामारी देखने को मिल सकती है, क्योंकि दोनों ही कॉलेजों में सीटों के मुकाबले में दोगुना से अधिक आवेदन आ चुके हैं। सबसे अधिक आवेदन कला संकाय और नाॅन मेडिकल संकाय में आ रहे हैं। जबकि सबसे कम आवेदन काॅमर्स संकाय के लिए आए है। इस प्रकार दोनों ही संकायों की मेरिट सूची काफी ऊंची रहने की संभावना है।
विज्ञापन




कॉलेजाें में स्नातक कक्षाओं में दाखिला के लिए गत 17 जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। दाखिला के लिए आने वाले ऑनलाइन आवेदनों के दस्तावेजाें की दाखिला कमेटियों द्वारा ऑनलाइन वेरिफिकेशन की जा रही है। क्षेत्र में मुख्य रूप से महिला महाविद्यालय नारनौल व पीजी कॉलेज नारनौल में विद्यार्थियों की पहली पसंद बने हुए हैं। पीजी कॉलेज में सबसे अधिक सात संकायों के लिए 3483 आवेदन अब तक आ चुके हैं तो महिला कॉलेज में चार संकायों पर 1671 आवेदन आए है। इनमें पीजी कॉलेज में कला संकाय में 1647, कामर्स संकाय में 218, मेडिकल संकाय में 277, नॉन मेडिकल संकाय में 818, बीबीए संकाय में 84, कंप्यूटर साइंस संकाय में 122 व बीसीए संकाय में 317 आवेदन आए है। इसी प्रकार महिला कॉलेज में कला संकाय में 995, कामर्स संकाय में 125, मेडिकल संकाय में 258 तथा नाॅन मेडिकल संकाय में 293 आवेदन आए है।
विज्ञापन


पीजी कॉलेज में कुल सीटें व आवेदन

संकाय सीटें आवेदन
कला संकाय 660 1647

काॅमर्स 240 218
मेडिकल 160 277

नॉन मेडिकल 360 818
बीबीए -- 40 -- 84

बीसीएस -- 40 -- 122
बीसीए 40 317

महिला कॉलेज में कुल सीटें व आवेदन
कला संकाय 800 995

काॅमर्स 160 125
मेडिकल 120 258

नॉन मेडिकल 120 293

स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुक्रवार को अंतिम तिथि है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे आज सायं तक अपना आवेदन कर दाखिले की दौड़ में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डाॅ. सतीश सैनी, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय पीजी कॉलेज, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed